फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mixed reactions from Hisar politicians on Haryana budget

Hisar News: हरियाणा बजट पर हिसार के राजनेताओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया

Tue, 18 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mixed reactions from Hisar politicians on Haryana budget
भाजपा ने कर्ज के सिवाय कुछ नहीं दिया दिया
विज्ञापन

बजट में किसान, मजदूर युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है। भाजपा सरकार ने जो बजट पेश किया है वो सिर्फ दिखावा मात्र है। युवाओं के लिए कुछ भी घोषणा नहीं की। पिछले दस साल में भाजपा ने कर्ज के सिवाय कुछ नहीं दिया। आए दिन बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन इन पर काम तो होना चाहिए। - वीरेंद्र नरवाल, युवा जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, हिसार।

झूठे आंकड़ों पर आधारित बजट
बजट से प्रदेश वासियों को निराशा हाथ लगी है। भाजपा ने झूठे आंकड़ों पर आधारित बजट पेश करके भोली-भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। व्यापारी व उद्योगपतियों को निराशा हाथ लगी है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तथा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा। अपराधों की रोकथाम व महिलाओं की सुरक्षा के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। - राजेन्द्र सोरखी, जिला अध्यक्ष आप
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप बजट पेश किया है। इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। भाजपा सरकार हरियाणा के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का वादा भी सरकार ने इस बजट में पूरा किया है। - संदीप आजाद , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी
बजट सराहनीय और स्वागत योग्य है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण वाला है। मुख्यमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारे को सार्थक किया है। उन्होंने महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने का वादा पूरा कर दिया। मल्टीलेवल पार्किंग, वन टाइम सेटलमेंट योजना को मंजूरी देकर छोटे व्यापारियों का हित साधने का काम किया है। - डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री ,हरियाणा

बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। किसान, कर्मचारी, महिलाओं व युवाओं पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की गारंटी भी मुख्यमंत्री ने दी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी योजनाएं बनाई गईं हैं। प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा ऐसी गारंटी मुख्यमंत्री ने दी है।

रामनिवास राड़ा, भाजपा नेता

सरकार ने लघु और मध्यम व्यापारियों के हितों का विशेष ध्यान रखा है, जिससे व्यापारिक माहौल को नई ऊर्जा मिलेगी। करों में दी गई राहत और औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाएं व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका देंगी। इस बजट को राज्य की आर्थिक तरक्की के लिए मील का पत्थर करार माना जा सकता है। उम्मीद है इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिलेगी। - कपिल तनेजा, प्रधान, पंजाबी सभा सिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed