फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mission green

स्कूलों में हरियाली की संभावनाएं तलाशेगा 15 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल

Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
mission green
जिले के सरकारी स्कूूलों में हरियाली की संभावनाएं तलाशने के लिए शिक्षा विभाग ने 15 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल तैयार किया है। इस एक्सपर्ट पैनल में जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। इसी एक्सपर्ट पैनल के निर्देशन में स्कूलों में हरियाली बढ़ाई जाएगी। स्कूूलों में फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर सोमवार को नौ ब्लॉक के बीईओ जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की लिस्ट सौंपेंगे। एक बीईओ को आठ स्कूलों की लिस्ट देनी होगी। वहीं बारिश आने के बाद स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

15 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल स्कूलों में निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान देखा जाएगा कि प्लांटेशन के लिए वहां कितना एरिया खाली है। साथ ही वहां की जमीन पौधे लगाने के लिए अनुकूल है या प्रतिकूल। इसके अलावा वहां माली की व्यवस्था है या नहीं। वहीं स्कूलों में प्लांटेशन करने के लिए शिक्षा विभाग ने वन विभाग से भी पत्राचार कर लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में पौधे लगाए जा सके।
विज्ञापन

स्क्रीन पर दिखाई जाएगी प्लांटेशन करने की मूवी
सरकारी स्कूूलों में निरीक्षण करने के बाद एक वर्कशॉप लगाई जाएगी। इसमें 15 सदस्यों के एक्सपर्ट पैनल को प्लांटेशन करने के लिए मूवी दिखाई जाएगी। साथ ही वीडियो क्लिप के माध्यम से लेक्चर भी दिया जाएगा। उसी विडियो क्लिप के आधार पर स्कूलों में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के इन ब्लॉक के बीईओ देंगे स्कूलों की लिस्ट
- आदमपुर
- अग्रोहा
- बरवाला
-हांसी-1 ब्लॉक
-हांसी-2 ब्लॉक
-हिसार-1 ब्लॉक
-हिसार-2 ब्लॉक
- उकलाना
- नारनौंद
प्राइवेट स्कूलों में भी लगाए जाएंगे पौधे
जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को प्राइवेट स्कूलों के साथ भी बैठक की जाएगी। इस बैठक में स्कूलों के मुखिया को आमंत्रित किया जाएगा। उनसे स्कूलों की स्थिति जानी जाएगी कि वहां पौधे लग सकते है या नहीं। उसके बाद उन स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसी आधार पर वहां पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

वर्जन
15 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल तैयार किया गया है, जो स्कूलों में हरियाली की संभावनाएं तलाशेगा। बड़े स्तर पर हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बारिश के बाद स्कूूलों में निरीक्षण किया जाएगा। सोमवार को सभी बीईओ के साथ बैठक है। बैठक में बीईओ स्कूलों की लिस्ट लेकर पहुंचेंगे।
- देवेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed