फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Miscreants ransacked Hisar Civil Hospital at night, doctors went on strike after closing OPD for two hours

Hisar: बदमाशों ने सिविल अस्पताल में रात को जमकर की तोड़फोड़, दो घंटे के लिए OPD बंद कर हड़ताल पर गए चिकित्सक

Thu, 24 Aug 2023 02:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 02:30 PM IST
सार

हिसार के नागरिक अस्पताल में बीड़ बबरान तथा जुगलान गांव के कुछ लोगों का आपस में टकराव शुरु हो गया। बाइक व गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने अस्पताल परिसर में रात को एक दूसरे पर हमला किया। रात के समय डयूटी पर मौजूद चिकित्सक राकेश के कमरे का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन
Miscreants ransacked Hisar Civil Hospital at night, doctors went on strike after closing OPD for two hours
हड़ताल पर कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नागरिक अस्पताल में रात डेढ़ बजे चिकित्सक के कमरे का शीशा तोड़ने , चिकित्सकों व स्टाफ से बदतमीजी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दोहपर 12 से 2 बजे तक हड़ताल कर दी। जिसमें मरीजाें की ओपीडी भी बंद कर दी। अस्पताल के बाहर एकत्र होकर रोष जताया। जिस कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन भी साथ देने उतरे
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नागरिक अस्पताल में बीड़ बबरान तथा जुगलान गांव के कुछ लोगों का आपस में टकराव शुरु हो गया। बाइक व गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने अस्पताल परिसर में रात को एक दूसरे पर हमला किया। रात के समय डयूटी पर मौजूद चिकित्सक राकेश के कमरे का शीशा तोड़ दिया। जिसमें वहां मौजूद कई चिकित्सक व स्टाफ सदस्य चोट लगने से बाल बाल बचे।
विज्ञापन


वीरवार को चिकित्सकों ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। जिसके बाद चिकित्सकों ने नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की यूनियन से भी बात की। सभी ने दो घंटे ओपीडी बंद कर हड़ताल का फैसला लिया। अस्पताल स्टाफ ने बाहर आकर विरोध जताया। चिकित्सकाें ने कहा कि शाम 5 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपाताकालीन सेवाओं को भी बंद कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed