{"_id":"67bf66ccc484af4de4031b20","slug":"miscreants-opened-air-fire-in-dhani-puriya-threw-slip-of-name-of-sikandar-fauji-hisar-news-c-129-1-hns1001-106045-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाणी पुरिया में बदमाशों ने किए हवाई फायर, सिकंदर फौजी के नाम की पर्ची फेंक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाणी पुरिया में बदमाशों ने किए हवाई फायर, सिकंदर फौजी के नाम की पर्ची फेंक गए
Thu, 27 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हांसी ढाणी पुरिया में घर के बाहर मिली पर्ची। जागरूक पाठक
- फोटो : 1
हांसी। ढाणी पुरिया में देर रात करीब दस बजे दो बाइक सवार बदमाश ने झोलाछाप चिकित्सक के घर के बाहर 3-4 राउंड हवाई फायर किए और मौके से भाग गए। बदमाश घर के बाहर एक पर्ची भी फेंक कर गए। पर्ची पर अंग्रेजी में सिकंदर फौजी लिखा हुआ है। हवाई फायर मंगलवार रात को शेखपुरा में सरपंच प्रदीप के बाहर किए गए हवाई फायर की तर्ज पर है। इसमें भी उसी घटना की तरह घर के बाहर पर्ची मिली है। लगातार दूसरे दिन भी हवाई फायर की घटना के बाद से उपमंडल में दहशत फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार ढाणी पुरिया निवासी 40 वर्षीय सुरेश के घर के बाहर करीब 4 हवाई फायर किए गए। इस दौरान वह घर में अपने परिवार के साथ थे। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरेश के परिजन बाहर आए और वहां पर पर्ची पड़ी देखी। जिस पर सिकंदर फौजी लिखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार छानबीन शुरू कर दी। वहीं शहर थाना प्रभारी सदानंद, सीआईए व स्पेशल स्टॉफ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं कोई युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
बताया जा रहा है कि सुरेश गांव में ही झोलाछाप डॉक्टरी का काम करता है। वह कुछ दिनों से बीमार है। बीते दिनों उसके दिमाग की नस फट गई थी। जिस पर उसका ऑपरेशन करवाया गया। फिलहाल वह घर पर ही रहता है। सुरेश के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घर के बाहर गोली चलाए जाने के बाद से उसका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
मामले में छानबीन कर रहे हैं। गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक सुरेश की कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है।- सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना