फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Misconduct with the teenager before hanging the noose was

फंदे पर लटकने से पहले किशोरी के साथ किया था दुराचार

Mon, 21 Jul 2014 11:27 PM IST
hisar
hisar Updated Mon, 21 Jul 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन

किशोरी की हत्या में शामिल आरोपी ने भी उसके साथ फंदे पर लटका था और वह भी अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाहता था लेकिन उसका फंदा टूटने की वजह से वह बच गया था। दोबारा उसकी हिम्मत नहीं हुई और वह मौके से फरार हो गया था। इसका खुलासा सोमवार देर शाम गिरफ्त में आए आरोपी युवक ढाणी दरियापुरवासी नरेश ने पुलिस के सामने की गई पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


 युवक ने बताया कि कानूनी रूप से दोनों शादी कर नहीं सकते थे और परिवार उनकी शादी से सहमत नहीं था, इसलिए उन्हाेंने मिलकर मौत को गले लगाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि गत 18 जुलाई की रात ढाणी दरियापुर का नरेश एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले आया। घरवालों को जब तक इसका पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों को किशोरी का शव एक पेड़ पर लटकते हुए मिला। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी बीच सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सिवानी के डीएसपी राजबीर सैनी व थाना प्रभारी जगदीश चंद्र जोशी ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो युवक ने इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया। आरोपी युवक के अनुसार पिछले 2 सालों से उनके बीच मेल मुलाकात का सिलसिला चला आ रहा था। घरवालों को पता चला तो दोनों पर पाबंदिया लगनी शुरू हो गई यहां तक कि लड़की का स्कूल से भी नाम कटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों की तरफ से शादी की इजाजत नहीं मिलने और उम्र कम होने के कारण कानूनन दोनों विवाह नहीं कर सकते थे पर दोनों ने एक साथ मरने की सौगंध खाई। नरेश की मानें तो घटना के दिन किशोरी ने उसे फोन कर अपने गांव बुलाया था। वह बाइक लेकर उसे ले भी आया और दोनों खेत में आ गए। यहां एक खेत में शीशम के पेड़ पर उसने चुन्नी से अपना और किशोरी का फंदा बनाया और दोनों लटक गए।

 नरेश के फंदे में गांठ होने की वजह से वह टूट गया लेकिन किशोरी ने फंदे पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इससे आरोपी युवक घबरा गया और उसकी दोबारा फंदे पर लटकने की हिम्मत नहीं हुई। घटना से सहमा आरोपी युवक उसे पेड़ से लटकते हुए मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पकडे़ जाने से पहले बदला ठिकाना
बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ खेत में लेकर आए आरोपी ने पहले दुराचार भी किया था। पूछताछ के दौरान नरेश के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के बाद दुराचार का मामला भी दर्ज करने का निर्णय लिया है। आरोपी के अनुसार इसी बीच घर से फोन आ गया था तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने अपना ठिकाना बदल लिया था।


पूछताछ जारी है : डीएसपी
सिवानी के डीएसपी राजबीर सैनी ने बताया कि आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। नरेश ने पुलिस को बताया है कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किए और दोनों फंदे पर एक साथ झूल गए थे। आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का भी मामला चलाया जाएगा। इस मामले में उसका कोई सहयोगी था या नहीं इसे लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed