फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister rejects plea, the market closed today

मंत्री की अपील ठुकराई, आज बाजार बंद

Wed, 30 Apr 2014 12:34 AM IST
hisar
hisar Updated Wed, 30 Apr 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यापारी से सवा लाख लूट मामले में असुरक्षा के भय से एकजुट हुए व्यापारी बुधवार को बाजार बंद रखेंगे। व्यापारियों की बंद की चेतावनी पर शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल और एएसपी मनीषा चौधरी ने उन्हें मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन गुस्साए व्यापारी नहीं माने।

गांधी चौक पर श्री हनुमान मंदिर में व्यापारियों के साथ करीब एक घंटा मीटिंग चली। व्यापारियों ने मंत्री और एएसपी को खरी-खरी सुनाई और कहा कि शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरेआम लूट की वारदात हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को नसीहत दी कि हिसार को अपराध के मामले में हांसी न बनने दें।
विज्ञापन


शहर की कोई कॉलोनी या मोहल्ला ऐसा नहीं, जहां चोरी, लूट या मर्डर की घटना न हुई हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी हर हालात में पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करेंगे और बुधवार को सभी बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मनीषा चौधरी ने व्यापारियों को जब यह कहा कि आप थोड़ा और समय हमें दें, हम दस दिन के अंदर इस मामले को हल करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इतना कहते ही व्यापारी भड़क उठे। एक के बाद एक व्यापारी सवालों पर सवाल करते रहे। उन्होंने कहा कि भामाशाह नगर में पिछले दिनों व्यापारी पर बंदूक तानकर लाखों की लूट का आरोपी क्या पुलिस पकड़ पाई।

भामाशाह नगर में ही पांच लाख की चोरी करने वाला पुलिस ने पकड़ा क्या? ऋषि नगर में चेन छीनने वाले क्या शहर छोड़ गए? एएसपी सवाल पर सवाल आने पर चुप रहीं, उन्होंने केवल एक ही जवाब दिया कि लोकल आरोपियों को राउंडअप कर पुलिस पूछताछ कर चुकी है, ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले लगता है बाहर के हैं।

व्यापारियों ने एएसपी मनीषा चौधरी और मंत्री सावित्री जिंदल को एक अजीब घटना बताई। उन्होंने कहा कि मैडम जी! अपराधियों के हौसले देखिए प्रेम नगर की एक महिला की स्नेचरों ने चेन तोड़ ली। चेन नकली थी।

अगले दिन स्नेचरों ने महिला की चेन लौटा दी, लेकिन लौटाने से पहले महिला को सरेआम थप्पड़ मारा और कहा कि चेन पहनो तो असली पहनो, वरना पहनने की जरूरत नहीं।

बैठक में एक व्यापारी ने एएसपी को बताया कि वे सोमवार रात करीब ढाई बजे दिल्ली से हिसार आ रहे थे। उन्होंने  कैंट से लेकर बागड़ी चौक तक एक भी चौराहे पर पुलिस पीसीआर या राइडर पेट्रोलिंग करते हुए नहीं दिखी।

23 अप्रैल को दिल्ली गेट के व्यापारी प्रमोद बंसल को बाइक सवारों ने लूटा था। लुटेरों ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगाकर सवा लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 8 बजकर 39 मिनट की है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
 
इस मौके पर मेयर शकुंतला राजलीवाला, डीएसपी विनोद चालिया, शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, जगदीश जिंदल, तिलक जैन, ललित शर्मा, वीरभान बंसल, छत्रपाल सोनी, त्रिलोक अग्रवाल, होशियारी मल बंसल और सुंदर सैन मौजूद थे।

व्यापारी वर्ग मंत्री सावित्री जिंदल के सहयोग का सम्मान करता है, लेकिन सोमवार रात शहर के लगभग 50 संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हिसार बंद का फैसला लिया गया है, जिसे वापिस लेना मुश्किल है।

बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से हिसार बंद रखा जाएगा। बंद के बाद आगामी रूपरेखा तय करने के लिए संघ की बैठक बुलाई जाएगी। नगर के व्यापारी बुधवार सुबह 8 बजे नागोरी गेट पर एकत्र होकर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ रोष जताएंगे। - रमेश लोहिया, प्रधान, हिसार व्यापार संघ


सभी मेरे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। व्यापारी दिन-रात मेहनत करके पैसे कमाते हैं, अगर इन पैसों को कोई आकर लूट ले तो दर्द तो होगा ही।

ऐसी घड़ी में व्यापारी भाइयों के साथ हूं। पुलिस प्रशासन को बोला गया है कि जल्दी से जल्दी लुटेरों को गिरफ्तार कर व्यापारियों को शांत करें। पिछले तीन महीने के घटनाक्रम में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को कहा गया है। - सावित्री जिंदल, शहरी निकाय मंत्री

स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर पिछले तीन माह में जितनी भी वारदातें हुई हैं, उनका हल निकालकर दोषियों को पकड़ा जाएगा। - मनीषा चौधरी, एएसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed