फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Ranbir Singh suspend XEN SDO and JE for road uprooted in 15 days

XEN, SDO, JE सस्पेंड: 15 दिन में उखड़ गई सड़क, मंत्री रणबीर सिंह के पास पहुंची शिकायत पर एक्शन

Fri, 15 Nov 2024 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

हरियाणा सरकार के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बिल्कुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बीएंडआर के एक्सईएन रजनीश, एसडीओ दलबीर राठी व जेई सुरेश को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि 15 दिन पहले बनाई सड़क उखड़ गई। 

विज्ञापन
Minister Ranbir Singh suspend XEN SDO and JE for road uprooted in 15 days
हिसार में गांव धांसू से धिकताना तक बनाई गई सड़क में हुए गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बीएंडआर के एक्सईएन रजनीश, एसडीओ दलबीर राठी व जेई सुरेश को सस्पेंड कर दिया है। धान्सू से धिकताना गांव तक बनाई गई सड़क 15 दिन बाद ही उखड़ने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण एजेंसी से रिकवरी करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि बीएंडआर ने धान्सू से धिकताना गांव करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई थी। सड़क का निर्माण 24 अक्तूबर को ही पूरा हुआ था। मगर 15 दिन बाद ही यह सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों की मानें तो कोई भी वाहन आता है तो सड़क बैठ जाती हैं। साथ ही सड़क उबड़-खाबड़ बनाई हुई है। सड़क पर वाहन चलाते समय झटके लगते हैं। 
विज्ञापन




ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अगर सड़क निर्माण में ठीक सामग्री लगाई जाती तो सड़क इस तरह से न उखड़ती। यह मामला सामने आने पर अधिकारियों ने इस सड़क पर तुरंत पैचवर्क करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मंत्री से की शिकायत 
मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शुक्रवार को धान्सू गांव में गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने मामला रखा। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएंडआर के एक्सईएन रजनीश, एसडीओ दलबीर राठी व जेई सुरेश को सस्पेंड करने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed