फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Krishna Lal Hisar visit Waterlogging in Haryana

Hisar: मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पूर्व सीएम हुड्डा पर कसा तंज, 70 हजार मुआवजा मांगने वाले देखें अपने रिकॉर्ड

Mon, 15 Sep 2025 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

पंचायत विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में 66 हजार किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर साढ़े 38 लाख एकड़ में फसलें खराब होने की रिपोर्ट अपलोड की है। अब सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Minister Krishna Lal Hisar visit Waterlogging in Haryana
कृष्णलाल पंवार, पंचायत विकास मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पंचायत विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में 66 हजार किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर साढ़े 38 लाख एकड़ में फसलें खराब होने की रिपोर्ट अपलोड की है। अब सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा। 25 सितंबर से पहले प्रदेश के पास पूरी रिपोर्ट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


हिसार में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कहने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताएं कि उनके समय में अधिकतम 6-7 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा ही क्यों देते थे। मुझे याद है कि 2 से 3 रुपये के चेक मुआवजे के तौर पर दिए जाते थे। नायब सिंह सैनी की सरकार 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे रही है। पिछले 11 साल में अब तक 15 हजार 465 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दे चुके हैं।
विज्ञापन


हांसी को जिला बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द ही बैठक बुलाएगी। पहले समिति का कार्यकाल 30 जून तक का था। इसे अब दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने होने के चलते समिति की बैठक नहीं हो सकी थी। अक्तूबर में होने वाली समिति की बैठक में जिला बनाए जाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा में सभी मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जनता के बीच रहेंगे। इसमें अलग-अलग तरह तरह के सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी गांवों में आबादी एरिया से पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। पंचायत विभाग की जमीन पर कब्जे के मामले में मंत्री ने कहा कि जहां कब्जा होगा उसे हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पुराने रिकॉर्ड के हिसाब से कुम्हार समाज के लोगों को यह आवंटन किए गए थे।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लिया जलभराव की स्थिति का जायजा

 पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार के साथ गांव दाहिमा, पनिहार, टोकस का दौरा कर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों के नुकसान मकानों की छत गिरने, दीवारों के क्षतिग्रस्त होने या घर ढहने जैसी घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट 25 सितंबर तक तैयार कर प्रस्तुत करें। प्रभावित परिवारों को नुकसान की भरपाई समय पर सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed