{"_id":"620aa06a4f42f35179359f97","slug":"mid-day-meal-will-not-be-made-in-604-government-schools-students-will-get-dry-ration-hisar-news-hsr624318437","type":"story","status":"publish","title_hn":"604 सरकारी स्कूलों में नहीं बनेगा मिड-डे मील, विद्यार्थियों को मिलेगा सूखा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
604 सरकारी स्कूलों में नहीं बनेगा मिड-डे मील, विद्यार्थियों को मिलेगा सूखा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण मौलिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा कि अब सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मिल का भोजन तैयार नहीं होगा। विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से सूखा राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ मिड-डे-मील पकाने का खर्चा भी छात्रों को ही दिया जाएगा।
निदेशालय के आदेशानुसार सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गेहूं, चावल व मिल्क पाउडर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 21 दिन का राशन के साथ भोजन पकाने का खर्च भी दिया जाएगा। फरवरी महीने में प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को 21 दिन के 104 रुपये व मिडल स्कूलों के विद्यार्थियों को 156 रुपये दिए जाएंगे। फरवरी माह में 11 दिन मिल्क पाउडर दिया जाएगा। मार्च महीने में प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों 114 रुपये व मिडल स्कूल के विद्यार्थियों को 171 रुपये मिलेंगे।
बता दें कि हिसार जिले में 101 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं व 503 राजकीय प्राइमरी पाठशाला हैं। यानी निदेशालय द्वारा जारी की गई यह योजना 604 विद्यालयों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। जिला शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में मिड-डे-मील परोसने के दौरान भीड़ से बचने के लिए विद्यार्थियों को सूखा राशन देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील का सूखा राशन दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ये आदेश जारी किए हैैं। सूखा राशन के साथ पकाने का खर्च भी विद्यार्थियों को मिलेगा।
- धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी