फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meri Fasal-Mera Byora portal opened till 3rd April

Hisar News: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल तीन अप्रैल तक खोला गया

Fri, 31 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 31 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meri Fasal-Mera Byora portal opened till 3rd April
सिवानी मंडी। उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने बताया है कि सरकार ने बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मेरी फसल -मेरा ब्यौरा पोर्टल 31 मार्च से तीन अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया है। जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया है वे पंजीकरण करा लें तथा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने कहा कि बेमौसमी बरसात से कई गांवों में फसल खराब होने की सूचना मिली है। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने दोबारा पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा करवाने वाले किसानों को मुआवजे के लिए 72 घंटे में नुकसान का दावा किया जाना अनिवार्य होता है। इस आवेदन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण भी जरूरी है। इसीलिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। उपमंडल अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि यथाशीघ्र अपनी फसलों को हुए नुकसान का विवरण ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएं। अधिकारियों की ओर से भी फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed