फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Members of Jan Sahayog Manch submitting memorandum to the MLA.

Hisar News: जन सहयोग मंच ने विधायक के समक्ष रखी शहर की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Members of Jan Sahayog Manch submitting memorandum to the MLA.
हांसी। जन सहयोग मंच के एक शिष्ट मंडल ने विधायक विनोद भयाना को शहर की मुख्य समस्याओं के निवारण के लिए मंच महासचिव तुलसी आर्य व मंच प्रधान रविंद्र शर्मा की अगुवाई में एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस ज्ञापन में मुख्य तौर पर हांसी में फेल हो रही सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने, पीने के दूषित पानी को स्वच्छ करने, शहर की सड़कों पर लग रहे जाम को दूर करने, आवारा पशुओं को पकड़ने, बंदरों को पकड़ने व गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने, नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए मशीनों को मंगवाने, बरसाती पानी की निकासी का समुचित प्रबंध करने को लेकर थी।
विज्ञापन

मंच के प्रवक्ता सरदार कृष्ण ऐलावादी ने बताया कि विधायक ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। प्रधान रविंद्र शर्मा ने रूप नगर कालोनी व बोगा राम कालोनी में शरारती तत्वों की तरफ से की जाने वाली पत्थरबाजी की शिकायत की। जिस पर विधायक थाना शहर प्रभारी को फोन करके इन समस्याओं का निवारण करने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर महिला प्रधान शमा मल्होत्रा, हमेश खुराना, जिले सिंह, कश्मीरी लाल ग्रोवर, राजेश कुलाना, किशोरी नागपाल, अशोक, प्रो. दलाल, रामस्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed