फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mega camps of PPP made for the citizens, trouble camps with chaos

Hisar News: पीपीपी के मैगा कैंप नागरिकों के लिए बने अव्यवस्था वाले मुसीबत कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mega camps of PPP made for the citizens, trouble camps with chaos
हिसार डीसी एमसी कॉलोनी के भारत माता पार्क में नहीं है अधिकारियों के पास कोई लैपटॉप ना ही कोई पेन ल? - फोटो : Hisar
हिसार। जिला प्रशासन की ओर से परिवार पहचान पत्र के मेगा कैंप नागरिकों के लिए अव्यवस्था वाले मुसीबत कैंप साबित हुए। नगर निगम एरिया में लगाए गए 20 कैंप में कहीं टीम नहीं पहुंची तो कहीं टीम के पास सामान उपलब्ध नहीं था। पार्षद अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम के सभी वार्डों में पीपीपी के मेगा कैंप आयोजित किए गए। जिसमें पहले दिन पूरी तरह से अव्यवस्था रही। अमर उजाला टीम ने 5 अलग-अलग वार्डों में लगे कैंप का मुआयना किया। कहीं पर भी लोगों को राहत नहीं मिलती दिखी।
विज्ञापन

एमएसी कॉलोनी और डीसी कॉलोनी के नागरिकों के लिए भारत माता मंदिर पार्क में लगाए गए कैंप में बिजली निगम के कर्मी सत्यवान पानू टीम लीडर थे। यहां दोपहर 12 बजे तक एक भी व्यक्ति नहीं आया। गोविंद नगर निवासी पूनम आय में बदलाव की शिकायत लेकर पहुंची तो टीम ने इसमें बदलाव से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 13 के सामुदायिक केंद्र में वार्ड नंबर 14 का कैंप लगाया गया था। यहां टीम सदस्य मौजूद थे। सीएससी संचालक ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा। सभी नागरिकों को वापस लौटना पड़ रहा है।
वार्ड 17 के लिए पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र में कैंप लगाया जाना था। पार्षद महेंद्र जुनेजा बार-बार फोन करते रहे। दोपहर एक बजे तक यहां कोई कर्मी नहीं पहुंचा। काफी लोग पार्षद के आवास पर ही पहुंच गए।
वार्ड नंबर 20 के लिए जाट धर्मशाला में कैंप लगाया गया था। यहां केवल सीएससी संचालक ही पहुंचा। टीम के सदस्य गायब रहे। सीएससी संचालक सागर ने बताया कि सर्वर में प्राब्लम के चलते समाधान नहीं हो पा रहा।
सेक्टर 15 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में लगाए गए कैंप में केवल बूथ लेवल अधिकारी ही पहुंचा। बीएलओ प्रदीप ने बताया कि दोपहर दो बजे तक सीएससी की ओर से कोई नहीं आने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा।
वार्ड नंबर 15 के लिए जयदेव की ढाणी में कैंप लगाया जाना था। यहां कर्मी कुछ देर बैठने के बाद ही वापस चले गए। जो कर्मी आए उनके पास किसी तरह के संसाधन नहीं थे। इस कारण लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
वार्ड नंबर 12 के लिए आदर्श कॉलोनी में कैंप लगाया जाना था। पार्षद जगमोहन मित्तल मौके पर मिले। उन्होंने बताया कि कई बार फोन कर चुके हैं। अब तक किसी की ओर से कोई सूचना नहीं है, न कोई आया नहीं। नागरिक हमसे बार-बार पूछ रहे हैं।
कैंप के लिए आए सभी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कर्मियों को यह तक पता नहीं था कि उन्हें क्या करना है। सर्वर डाउन होने के कारण किसी तरह की जानकारी भी नहीं मिली। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।

अमित ग्रोवर, पार्षद
आज चिराग योजना के कार्ड वितरण के कैंप भी थे। कुछ सीएससी संचालकों की वहां भी ड्यूटी थी। इस कारण कुछ दिक्कत रही। साइट में कुछ प्रॉब्लम थी। अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा चुके हैं। रविवार 12 दिसंबर तथा इसके बाद 16 से 18 तक कैंप रहेंगे।
अभिषेक, जिला मैनेजर, सिटीजन रिसोर्स डिपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed