फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting for recovery of property tax

Hisar News: सरकारी भवनों पर बकाया 173 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए की बैठक

Tue, 13 Feb 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Meeting for recovery of property tax
हिसार में बकाया कर वसूली के लिए सरकारी विभागों के साथ बैठक करते निगम अ​धिकारी।  
हिसार। सरकारी भवनों पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभागों को 29 फरवरी तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वाले विभागों पर कार्रवाई भी की जाएगी। निगम अधिकारियों की मानें तो सरकारी विभागों पर करीब 173 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निगम अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी प्रॉपर्टी की आईडी की पहचान करके बिल निकलवाकर 29 फरवरी तक जमा करवाएं। अगर इस तिथि तक वह अपना टैक्स जमा करवाते हैं तो उन्हें सरकार की हिदायतों के अनुसार बकाया ब्याज पर 100 प्रतिशत व मूल राशि पर 15 प्रतिशत छूट और मौजूदा वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अगर किसी विभाग की प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी हुई हैं तो वो उसकी आईडी जल्द बनवाएं।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डिटेल करवाएं ठीक
निगम अधिकारियों ने कहा कि सभी सरकारी विभाग अपनी प्रॉपर्टी की पहचान करके पोर्टल पर ऑर्नरशिप, प्रॉपर्टी एरिया, फ्लोर डिटेल, फोटो, फोन नंबर व मेल आईडी दर्ज करवाकर उसे जल्द से जल्द सत्यापित करें। प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेजों के लिए रेवेन्यू अधिकारियों के साथ संपर्क करें। वक्फ बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 300 प्रॉपर्टी लीज पर दी गई है, जिस पर निगम अधिकारी ने उनकी पहचान करके प्रॉपर्टी आईडी में ठीक करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की कुछ प्रॉपर्टी पर आमजन के द्वारा कब्जा करके नाम भी दर्ज करवा लिया था, जिस पर कोर्ट केस चल रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग के सभी क्वार्टर, अधिकारियों के ऑफिस व निवास स्थानों के बिलों की लिस्ट तैयार कर प्रॉपर्टी टैक्स को समय रहते सही करवाने और जमा करवाने को कहा इसके अलावा पुलिस विभाग की चौकियों की भी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की बात कही। बैठक में एएमसी प्रदीप हुड्डा, डीएमसी विरेंद्र सहारण, सचिव दीपक कुमार, सीएमजीजीए शुभम चतुर्वेदी, होशियार सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed