फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting abandoned midway after no assurance received; agitation begins today.

Hisar News: आश्वासन नहीं मिला ताे बीच में छोड़ी बैठक आंदोलन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Meeting abandoned midway after no assurance received; agitation begins today.
हिसार। रोडवेज कर्मचारियों के घेराव के अल्टीमेटम के बाद महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सोमवार को साझा संघर्ष समिति हिसार व हांसी की संयुक्त बैठक बुलाई। 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा के बावजूद ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर समिति सदस्य बैठक बीच में छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

समिति ने 22 सितंबर से गेट मीटिंग के साथ आंदोलन शुरू करने और महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया। समिति प्रवक्ता संदीप जैनावास ने बताया कि महाप्रबंधक को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे हुई बैठक में टीए-डीए का भुगतान, तोड़े गए कमरों का पुनर्निर्माण और एचकेआरएन कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने समेत अन्य लंबित मांगें रखी गईं लेकिन समाधान का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति से जुड़े हिसार और हांसी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 22 सितंबर को दोनों सब-डिपो में गेट मीटिंग कर महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया जाएगा।

समिति की ओर से कहा गया कि आंदोलन से यात्रियों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन से रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed