फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meditation Centre deal in domestic violence case

मेडिटेशन सेंटर में निपटेंगे घरेलू हिंसा के मामले

Thu, 12 Dec 2013 07:46 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
Meditation Centre deal in domestic violence case
पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए डबवाली की अदालत परिसर में मेडिटेशन सेंटर खोला जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ वकील काउंसिलिंग से विवाद के मूल कारण का समाधान करके परिवारों को जोड़ने का काम करेंगे। इस मेडिटेशन केंद्र का शुभारंभ 17 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप जैन करेंगे।
विज्ञापन



घरेलू हिंसा के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार और अदालत ने परिवारों की टूटन को रोकने के लिए इस विषय पर अपने ध्यान को केंद्रित किया है। पारिवारिक मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए डबवाली में मेडिटेशन सेंटर की शुरुआत की जा रही है। उपमंडल स्तर पर इसकी शुरुआत डबवाली से ही की जा रही है।
विज्ञापन


न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) कपिल राठी और दविंद्र सिंह घरेलू विवादों को निपटारे के लिए मेडिटेशन सेंटर में रेफर करेंगे। केंद्र में पांच विशेषज्ञ वकीलों की नियुक्ति की गई है। इनमें से एक विशेषज्ञ हर सप्ताह वीरवार को काउंसिलिंग करेगा। विशेषज्ञ विवादित पक्षों को केंद्र में बुलाएगा। उनके विवाद के कारण को जानेगा। फिर मनोवैज्ञानिक ढंग से उन्हें समझा-बुझाकर परिवार को जोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन डबवाली के अध्यक्ष एडवोकेट बलजीत सिंह ने बताया कि इस मेडिटेशन केंद्र के नोडल अधिकारी उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित शर्मा होंगे। विवादों का निपटारा नोडल अधिकारी अमित शर्मा की देखरेख में विशेषज्ञ करेंगे। उन्होंने बताया कि उपमंडल डबवाली में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ने से समाज विघटन पर रोक लगेगी। इस प्रकार से विवादों का निपटारा होने से परिवारों में प्रेम पनपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed