{"_id":"65de1c18a0569c7688049fee","slug":"meat-eaters-are-not-paying-the-rent-market-committee-is-preparing-to-cancel-the-fare-hisar-news-c-21-hsr1020-330609-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मासाखोर नहीं भर रहे किराया, फड़ रद्द करने की तैयारी में मार्केट कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मासाखोर नहीं भर रहे किराया, फड़ रद्द करने की तैयारी में मार्केट कमेटी
विज्ञापन
हिसार। नई सब्जी मंडी में फड़ लगाने वाले कई मासाखोर लंबे समय से किराया नहीं भर रहे हैं। इस पर मार्केट कमेटी ने अब फड़ रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ मासाखोरों की लिस्ट भी तैयार की है। मार्केट कमेटी की ओर से नई सब्जी मंडी में नोटिस चस्पाए गए हैं। हालांकि नोटिस के बाद कुछ मासाखोर किराया भरने पहुंच रहे हैं। वहीं, सचिव ने कहा कि किराया भरने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिन मासाखोरों की फड़ रद्द की जाएगी, उनकी जगह नए मासोखोरों को जगह दी जाएगी।
बता दें, कि मार्केट कमेटी की ओर से 23 फरवरी को एक पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में जिन मासाखोरों ने किराया नहीं भरा है, उनकी फड़ नंबर लिखी हुई हैं। इसमें 269 फड़ शामिल हैं। अब किराया भरने के लिए मार्केट कमेटी ने एक सप्ताह का समय दिया है। यदि मासाखोर ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी फड़ अलॉटमेंट रद्द की जाएगी। वहीं, कुछ मासाखोर किराया भरने के लिए जा रहे हैं। किसी ने तीन दिन तो किसी ने एक सप्ताह में किराया भरने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
समय-समय पर मासाखोराें को नोटिस दिए जाते हैं। अब किराया भरने के लिए एक सप्ताह का और समय दिया गया है। इसके बाद भी बकाया किराया जमा नहीं कराया गया तो उनकी फड़ रद्द कर नए लोगों को अलॉट की जाएगी। - गगन जोशी, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी