फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: ME of Hansi Municipal Council and JE of Sisay Municipality suspended in Street light scam 

स्ट्रीट लाइट घोटाला: हांसी नगर परिषद के एमई और सिसाय नगर पालिका के जेई सस्पेंड, दो अन्य अधिकारी भी नपे

Sat, 24 Jul 2021 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 12:51 AM IST
सार

बरवाला नगर पालिका में चार करोड़ रुपये का स्ट्रीट लाइट घोटाला हुआ। बरवाला के पार्षद जगदीश गुलाटी ने इस संदर्भ में गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज को एक लिखित शिकायत भी दी थी।  

विज्ञापन
Hisar: ME of Hansi Municipal Council and JE of Sisay Municipality suspended in Street light scam 
स्ट्रीट लाइट घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरवाला नगर पालिका में स्ट्रीट लाइट घोटाले के आरोप में नगर निकाय विभाग ने हांसी नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई संदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में नगर निकाय विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसएन रॉय ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा नगर पालिका चीका के सचिव मोहन लाल और नगर पालिका नरवाना के जेई धर्मवीर सिंह को भी निलंबित किया गया है। इस पूरे मामले की जांच नगर निगम हिसार की ज्वाइंट कमिश्नर बेलिना ने की थी, जिसमें दोनों आरोपी पाए गए।
विज्ञापन


बरवाला नगर पालिका में चार करोड़ रुपये का स्ट्रीट लाइट घोटाला हुआ। हांसी नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई संदीप कुमार पर वहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का टेंडर अपने चहेतों को देने का आरोप लगा था। मामला सुर्खियों में आने के बाद नगर निगम हिसार के अधिकारियों ने बरवाला नपा का रिकॉर्ड तलब किया।
विज्ञापन



इसके अलावा 20 जून 2019 के बाद जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड नगर निगम हिसार के कार्यकारी अभियंता को सौंपा गया। बरवाला के पार्षद जगदीश गुलाटी ने इस संदर्भ में गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज को एक लिखित शिकायत भी दी थी। इस दौरान एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई संदीप कुमार बरवाला नगर पालिका में ही कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमई पर बड़े पैमाने पर घपले करने का आरोप

पार्षद जगदीश गुलाटी ने नगरपालिका बरवाला के एमई पर बड़े पैमाने पर घपले करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी टेंडर निक ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर ही लगाए जा सकते हैं। मगर नगर पालिका ने तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए करोड़ों रुपये के टेंडर पुराने सिस्टम के अनुसार ही लगा दिए, जबकि सभी नगर पालिकाओं और निगमों में उपरोक्त पोर्टल काफी पहले से ही शुरू हो चुका था।

चूंकि इस पोर्टल में मिलीभगत की गुंजाइश न के बराबर है। पुराने सिस्टम में दस्तावेज कार्यालय में ही जमा करवाने होते हैं। इसमें कोई दूसरी फर्म आती है तो उसे पहले रिक्वेस्ट द्वारा फिर दबाव डालकर और फिर भी ना माने तो उसे कुल राशि का दो से तीन प्रतिशत देकर एक पत्र लिखवा लिया जाता है कि उसके दस्तावेज समय पर नहीं पहुंचे। इसलिए यह टेंडर खोल दिया जाए, उसे कोई आपत्ति नहीं है। इस प्रकार नगर पालिका बरवाला का एक एमई नगर पालिका में मनमाने तरीके से लंबे समय से मिलीभगत का खेल खेलता रहा है।

विज ने दिए थे जांच के आदेश
पार्षद ने आरोप लगाया था कि इस अधिकारी ने भ्रष्टाचार की तमाम हदें पार कर दी। इसलिए इसके सभी कार्यों की पारदर्शी तरीके से जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस पत्र के आधार पर अनिल विज ने जांच के आदेश दिए थे। अब उसी मामले में यह जांच जिला नगर आयुक्त को सौंपी गई थी। उन्होंने जांच के लिए मुख्य अभियंता नगर निगम हिसार को नियुक्त किया। इसके बाद दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई थी। इसमें सहायक अभियंता प्रवीण गंगवानी और कनिष्ठ अभियंता नगर निगम हिसार अंकुर को नियुक्त किया गया था। कार्यकारी अभियंता ने मामले की शिकायत करने वाले पार्षद जगदीश गुलाटी को भी 8 फरवरी को शिकायत से संबंधित दस्तावेज लेकर प्रस्तुत होने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed