Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mask became expensive: Price increased by eight times, Rs 3 to 5 sold for Rs 25 to 35

महंगा हुआ मास्क : 8 गुणा तक बढ़े दाम, 3 से 5 रुपये वाला 25 से 35 रुपये में बिक रहा

Sat, 07 Mar 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mask became expensive: Price increased by eight times, Rs 3 to 5 sold for Rs 25 to 35
कोरोना वायरस से पूरा विश्व इस समय डरा हुआ है। भारत में भी तेजी से इसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि हिसार में इसका कोई भी मामला नहीं आया है, लेकिन इस वायरस से बचाव के तौर पर सबसे जरूरी चीज यानी मास्क की कालाबाजारी जोरों पर हैं। स्थिति यह है कि आमतौर पर 3 से 5 रुपये में मिलने वाला मास्क अब 25 से 35 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

मास्क की कालाबाजारी और महंगाई का कारण यह भी बताया जा रहा है कि मास्क के निर्माण के लिए वोवन का कपड़ा चीन से आता था। अब चीन से माल आने पर प्रतिबंध लगा है। ऐसे में मास्क आठ गुणा महंगे हो गए हैं। एकाएक बढ़ी मास्क की कीमत के चलते मेडिकल लाइन से जुड़े लोगों ने इसका स्टॉक करना शुरू कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि हिसार में कोरोना वायरस नहीं है पर मास्क की डिमांड जरूर है। लोग मास्क तो ले रहे हैं, लेकिन कोई लगाए हुए नजर नहीं आ रहा। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि शहर के मेडिकल स्टोर्स पर मास्क उपलब्ध नहीं है। हमारे यहां पर कई ग्राहक आते हैं पर पीछे से माल आ ही नहीं रहा है।
विज्ञापन

शहर में उपलब्ध हैं दो प्रकार के मास्क
दो प्लाई मास्क : यह मास्क आठ गुणा तक महंगा हो चुका है। यह तीन रुपये तक मिलता था, लेकिन अब 25 रुपये तक बिक रहा है।
तीन प्लाई मास्क : तीन लेयर का मास्क होता है। कुछ दिन पहले यह पांच रुपये तक मिलता था, लेकिन अब 35 रुपये तक बिक रहा है।
-एन 95 मास्क (फिल्टर): फिल्टर एन-95 मास्क अच्छी क्वालिटी का मास्क है, लेकिन शहर में यह मास्क उपलब्ध नहीं है। इसके लिए डिमांड भेजी गई है।
क्या है एन-95 मास्क
एन-95 मास्क बाहर से अंदर तक फैलने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए एन 95 श्वास यंत्र का इस्तेमाल ज्यादा प्रभावी माना गया है, क्योंकि ये मास्क अच्छी तरह से फिट होते हैं और छोटे कणों को छानते हैं। इन मास्क की भी एफएफपी-1, एफएफपी-2 व एफएफपी-3 की डिस्पोजेबल वैरायटी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में लग रही मास्क उत्पादन यूनिट
मेडिकल संचालक ने बताया कि मास्क की डिमांड को देखते हुए दिल्ली में इसकी छोटी-छोटी यूनिट लगनी शुरू हो गई हैं। अगले दो महीने तक इस वायरस के बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोग इस मौके का फायदा उठाने के लिए यूनिट लगा रहे हैं। यही नहीं यहां बने मास्क चाइना में महंगे रेटों पर भेजे जा रहे हैं। यही वजह कि देश में मास्क की कमी हो गई और महंगे हो गए हैं।
रोजाना करीब पांच हजार मास्क की बिक्री
मेडिकल संचालक अमित जैन ने बताया कि शहर में रोजाना करीब पांच हजार मास्क की बिक्री हो रही है। अभी शहर में मास्क की कमी है। इसके लिए ऑर्डर दिया हुआ है, लेकिन माल आ नहीं रहा।
होली पर भी कोरोना का असर
कोरोना के भय का असर इस बार होली पर भी पड़ेगा। चाइनीज रंग व अन्य सामान से लोग परहेज करने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना से बचने के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं। जैसे भीड़ में शामिल न होना, दूसरे से हाथ न मिलाना, थोड़ी दूर से ही नमस्कार करना आदि। ऐसे में कोई भी नागरिक कोरोना को लेकर रिस्क लेना नहीं चाहेगा।

मेडिकल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें मास्क की डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी मेडिकल संचालक निर्धारित मार्जन से ज्यादा मार्जन लेते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed