फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman raped on the pretext of marriage
हिसार। फतेहाबाद जिले की रहने वाली विवाहिता से शादी का झांसा देकर एक युवक चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। इस पर पीड़िता ने युवक, उसकी मां और भाई के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह हिसार में किराये के मकान में रहती है और शादियों में खाना बनाने का काम करती है। वर्ष 2018 में फतेहाबाद में चाय की दुकान थी। उस दौरान ढाणी सांचला निवासी मनोज चाय पीने आता था। वह मेरा पीछा कर मेरे घर तक पहुंच गया। उसने कहा कि तुम मेरे साथ काम करो मैं तुम्हें अपने साथ किराये के मकान पर रखूंगा। मैं उसकी बातों में आ गई और उसके साथ हिसार आ गई। यहां पर उसका ढाबा है और यहीं पर काम करने लगी। मनोज के कहा कि मैं तुम्हारा तलाक करवा दूंगा और उसके बाद शादी कर लूंगा। इसके कहने पर मैंने पति के खिलाफ तलाक का केस डाल दिया। मनोज ने चार साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी मां और भाई ने भी उसका साथ दिया। फरवरी 2022 में मनोज ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसकी मां और भाई ने जान से मारने की धमकी दी। एएसआई ऊषा का कहना है कि महिला की शिकायत पर मनोज और अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed