फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman gang raped in hotel, got shaved by taking parlor

होटल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पॉर्लर ले जाकर कराया मुंडन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman gang raped in hotel, got shaved by taking parlor
हिसार। एक महिला के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गई। अगले दिन पॉर्लर ले जाकर उसका मुंडन करवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि यह सब कुछ उसके पति के इशारे पर हुआ है। वह भी उसके साथ दुष्कर्म करता है। इतना ही नहीं फर्जी तरीके से अदालत से तलाक भी ले लिया है। पीड़िता ने इस संबंध में शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के आरोपी पति और दो वकील समेत आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान निवासी महिला ने शहर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि छह जून 2020 को मेरी व मेरी बहन की शादी भादरा निवासी दो भाइयों के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरा पति सेना में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 30 मार्च 2021 को मुझे जबरन जहर पिला दिया और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन मेरा वहां पर इलाज कराया। इसके बाद पति ने हांसी तहसील से विवाह प्रमाणपत्र बनवाकर ले आया। यहां पर खाली कागजों पर साइन करवा लिए। बाद में हांसी अदालत में तलाक का केस डलवा दिया। लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए पति ने वकीलों के साथ मिलकर एक युवती को मास्क पहनाकर अदालत में पेश कर तलाक ले लिया। इसके बारे में मुझे बाद में पता चला। इसके बाद वह मुझे दिल्ली ले गया। कई दिनों तक रखा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद मैं मायके आ गई। फिर 18 जनवरी को मुझे फोन कर दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार जब दिल्ली पहुंची तो पति का फोन बंद आया। 18 जनवरी की रात ढाई बजे हिसार के बस स्टैंड पर पहुंची। बस स्टैंड से बाहर निकली तो दो युवक आए और मुझे जबरदस्ती पकड़ कर एक होटल में ले गए। वहां पर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मेरी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी युवकों ने कहा कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। अगले दिन मुझे एक पॉर्लर में ले गए और मेरे सिर के बाल कटवा दिए। इसके बाद मुझे छोड़ दिया और मैं सदमे में चली गई। अब स्वस्थ होने पर पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआई राकेश कुमारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed