फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
बरवाला। शहर के वार्ड-6 में एक महिला की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 वर्षीय मृतका सीमा हांसी के हाजमपुर की रहने वाली थी व शहर के वार्ड 6 निवासी सुरेंद्र पुत्र जग्गा के साथ दिसंबर 2018 में उसका विवाह हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रह्लाद राय व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची व जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई सुनील के बयान पर मृतका के पति सुरेंद्र, जेठ बब्बू, जेठानी सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुनील ने कहा है कि उसकी बहन सीमा का विवाह 13 दिसंबर 2018 को वार्ड 6 निवासी सुरेंद्र के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात पति सुरेंद्र, जेठ बब्बू, जेठानी सुमन उसे दहेज को लेकर काफी तंग करते थे व मारपीट कर घर से निकाल देते थे। दहेज लाने पर ही बसाने की बात करते थे। इस बारे सीमा ने कई बार फोन कर उन्हें बताया था। वीरवार दोपहर को करीबन 2 बजे सीमा का फोन आया तो उसने बताया कि ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं व दहेज ना लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तब सुनील ने सीमा से कहा कि वह माता-पिता को लेकर वहां आ रहे हैं। उसी शाम 4 बजे सीमा की ससुराल से फोन आया कि सीमा ने फांसी लगा ली है व उसकी मौत हो गई है। सुसराल पहुंचकर देखा तो सीमा मृत अवस्था में पड़ी थी। सुनील का आरोप है कि सीमा का पति सुरेंद्र, जेठ बब्बू, जेठानी सुमन उसे दहेज लाने को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। उनसे तंग होकर उसकी बहन ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed