फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married 41 days ago, husband killed pregnant wife by strangulation, escaped after locking the door from outside

41 दिन पहले शादी हुई, पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, दरवाजा बाहर से बंद कर हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married 41 days ago, husband killed pregnant wife by strangulation, escaped after locking the door from outside
हिसार/उकलाना मंडी। बुढ़ाखेड़ा गांव में एक पति ने अपनी गर्भवती 25 वर्षीय पत्नी नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दरवाजे को बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह घटना का पता चला। मृतका का शव बेड पर पड़ा मिला और तकिये पर खून के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर बरवाला डीएसपी रोहताश, उकलाना थाना प्रभारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका की बहन रीतू के बयान पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

12 दिन पहले किराये पर लिया था कमरा
नारनौंद के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि 27 फरवरी को बहन नीतू की दूसरी शादी उगालन निवासी तीस वर्षीय राहुल के साथ की थी। उस समय राहुल राज मिस्त्री का काम करता था। शादी करने के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगे। करीब 12 दिन पहले राहुल मेरी बहन नीतू और उसके दो साल के बेटे मंजीत को लेकर उकलाना मंडी एरिया के बुढ़ाखेड़ा गांव में रहने लगा था। यहां एक हवेलीनुमा भवन में एक कमरा किराये पर लिया था। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे और रात को भी मेरी बड़ी बहन ने नीतू से बात की थी उस समय तक सबकुछ ठीक ठाक था। देवेंद्र ने बताया कि राहुल नशा करने का आदी था। अक्सर नशे में वह मेरी बहन के साथ मारपीट भी करता था। सुबह सूचना मिली की नीतू की हत्या हो गई है। जब मौके पर पहुंचे तो नीतू का शव बेड पर पड़ा हुआ था। भांजा मंजीत भी वहीं पर था, लेकिन जीजा राहुल मौके से फरार था। आरोप है कि राहुल ने ही नीतू की गला दबा कर हत्या की है। देवेंद्र ने बताया कि नीतू गर्भवती भी थी। मृतका के भाई देवेंद्र का आरोप ये भी है कि उसकी बहन को दिए गए जेवरात उसके शरीर पर मौजूद नहीं थे। हत्या करने के बाद आरोपी राहुल जेवरात को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वर्जन.
मृतका नीतू की बड़ी बहन रीतू के बयान पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मौत गला दबाने से हुई है या कोई और कारण है। मृतका की बच्चादानी को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा है। उसके बाद पता चल पाएगा कि मृतका गर्भवती थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत सिंह, उकलाना थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed