फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manoj, accused of illegal recovery, sent to jail; first appeal filed on 300 RTIs

Hisar News: अवैध वसूली के आरोपी मनोज को भेजा, जेल 300 आरटीआई पर लगा रखी फर्स्ट अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manoj, accused of illegal recovery, sent to jail; first appeal filed on 300 RTIs
मनोज सिंधवानी को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।
हिसार। निर्माणाधीन भवन की शिकायत पर अवैध वसूली करने के मामले में आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता न्यू इंदिरा नगर निवासी मनोज सिंधवानी को सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 14 निवासी और सच मोबाइल के संचालक दीपांशु ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 मार्च को नगर निगम ने उसकी दुकान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग पर एक नोटिस चस्पाया था। जांच करने पर पता चला कि मनोज सिंधवानी शहर में भवनों की शिकायत करता था और कई बिल्डिंगों को सील भी करवा चुका था। मनोज ने दीपांशु से 26 मार्च से लगातार संपर्क किया और रोजाना 50 बार फोन करने लगा जिससे उसका कामकाज प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन


पहले दिन मनोज ने दीपांशु से कहा कि यह उसका काम है और इसी से उसकी रोजी-रोटी चलती है फिर उसने कहा कि पैसे दो तो वह उसके काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा। मनोज ने एक लाख रुपये की मांग की, और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह दुकान की शिकायत दमकल व अन्य विभागों में कर देगा। परेशान होकर दीपांशु ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। इसके बाद मनोज को एक लाख रुपये की अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की नगर निगम में 300 आरटीआई पर फर्स्ट अपील

मनोज सिंधवानी ने नगर निगम में करीब 300 आरटीआई पर फर्स्ट अपील लगा रखी थी। नगर निगम अधिकारियों ने हाल ही में संबंधित विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया था कि इतनी बड़ी संख्या में अपील का जवाब देना मुश्किल है।


अवैध वसूली के और पीड़ित सामने आए

मनोज सिंधवानी की गिरफ्तारी के बाद अवैध वसूली के और पीड़ित सामने आए हैं। शनिवार को पीएलए स्थित येलो डोर होटल के मालिक शगुन खुराना ने बताया कि मनोज की शिकायत पर उसकी जहाजपुल पर स्थित दुकान सील कर दी गई थी। करीब एक महीने पहले मनोज ने उनसे ढाई लाख रुपये की मांग की थी और कहा था कि वह उनकी दुकान की सील खुलवा देगा। हालांकि, राशि देने के बावजूद दुकान की सील नहीं खुली। शगुन ने बताया कि मनोज ने पहले भी एक अन्य दुकान की सील को कोर्ट में जाकर खुलवाया था। शगुन ने इस अवैध वसूली की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed