फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manglamukhi misbehaved with two gold rings and snatched 90 thousand rupees

मंगलामुखी से कुकर्म कर दो सोने की अंगूठी और 90 हजार रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Manglamukhi misbehaved with two gold rings and snatched 90 thousand rupees
हिसार। शहर निवासी मंगलामुखी ने भिवानी जिले के एक गांव निवासी युवक पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच उससे दो सोने की अंगूठी और 90 हजार रुपये छीन लिए। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मंगलामुखी ने बताया कि अगस्त 2020 को आरोपी युवक ने उसे सोशल मीडिया के जरिये फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इस बीच एक दिन आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया और कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए सोने की दो अंगूठी और 90 हजार रुपये छीन लिए। छीन ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे कहा कि उसका भाई पुलिस में है व बड़े अधिकारियों से जानकारी है। उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़
शहर निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति फौज में है। 15 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। उस दौरान वह शौचालय से बाहर निकली तो पड़ोसी ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिले के एक गांव निवासी महिला ने शहर निवासी युवक पर छेड़छाड़ और उसकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed