{"_id":"6a1495c330f594c8de0829fd","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-hisar-news-c-21-hsr1020-877816-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
हिसार। हिसार-सिवानी रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी हिसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे सिवानी चौक के पास राजगढ़-हिसार पैसेंजर ट्रेन से हुआ। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग की जींस और चेकदार शर्ट पहन रखी थी।
जीआरपी थाना हिसार की जांच अधिकारी एएसआई ऊषा शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। संवाद