फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man dies after being hit by train

Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 13 Jan 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
मंडी आदमपुर। आदमपुर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले खारा बरवाला रोड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर आदमपुर रेलवे चौकी से उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान राजस्थान के गांव छानी बड़ी निवासी करीब 44 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक पवन के भाई रोहताश ने बताया कि उसका भाई दिमागी रूप से परेशान रहता था। उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह आदमपुर आया हुआ था। दोपहर करीब सवा 3 बजे आदमपुर रेलवे स्टेशन से पहले खारा बरवाला रोड पर तेल ले जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन के आगे कूद युवक ने की आत्महत्या

हिसार। लुदास गांव के रहने वाले 21 साल के रोहन ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे थाना पुलिस के अनुसार रोहन फर्नीचर बनाने के मिस्त्री का काम करता था। सुबह बैग लेकर रेलवे ट्रैक पर घोड़ा फार्म रोड के पास पहुंचा। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन के सामने कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद रेलवे थाना प्रभारी हरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed