फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested for sex determination of fetus in wife's womb at Dhatarwal Hospital

Hisar News: धतरवाल अस्पताल में पत्नी के गर्भ में भ्रूण लिंग जांच कराने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sex determination of fetus in wife's womb at Dhatarwal Hospital
(हिसार)। धतरवाल अस्पताल में पिछले साल गर्भवती पत्नी के भ्रूण लिंग जांच करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति धनाना निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चल रही एक जांच के दौरान संदीप व उसकी पत्नी माया का नाम सामने आया था। इस मामले में चार आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

बीते नवंबर में पुलिस ने डॉक्टर उर्मिल धतरवाल व अन्य के खिलाफ भ्रूण लिंग जांच का मामला दर्ज किया था। इस मामले में जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पीएनडीटी के सामने एक महिला ऋतु के बयान दर्ज किए गए थे। ऋतु ने बताया था कि 7 जून 2022 को उसके अलावा गांव धनाना निवासी माया के भी गर्भस्थ शिशु की भ्रूण लिंग जांच हुई थी। उसे व्हाट्सएप के जरिए रिपोर्ट निगेटिव यानी लड़की होना बताया गया था। इसके बाद उसे जांच के लिए फिर से बुलाया गया था। टीम द्वारा इस मामले की जांच की गई और मोबाइल के रिकॉर्ड भी खंगाले गए, जिसमें कुछ सबूत मिले। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जुलाई में सील हुई थी मशीन
जन्म से पहले भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुलाई 2022 में धतरवाल अस्पताल में छापा मारा था। उस दौरान अस्पताल की दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम में इंचार्ज व पीएनडीटी एक्ट के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रभु दयाल, डॉ. कामिद मोंगा, अंकित, अजय उस कार्रवाई में शामिल थे। डॉ. प्रभु दयाल ने बताया था कि अस्पताल में 2-3 बिचौलियों के माध्यम से लोग आते थे। आम ओपीडी पर्ची की तरह ही जांच की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके 10 से 15 दिन के बाद परिजनों को बताया जाता था कि लड़का होगा या लड़की। बिचौलिए जांच के लिए 40 से 70 हजार रुपये लेते थे। इस खेल का पर्दाफाश करने के लिए टीम ने नकली ग्राहक तैयार किया गया था। पुलिस ने डॉ. प्रभुदयाल की शिकायत पर डॉ. उर्मिल धतरवाल के खिलाफ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एक अन्य मामला नवंबर महीने में भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed