फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Major accident due to fog in Hisar, more than 20 injured in collision between bus and truck

हरियाणा में कोहरे का कहर: हिसार में बस व ट्रक की टक्कर, 20 से ज्यादा घायल; रोहतक में छह वाहन आपस में भिड़े

Thu, 14 Nov 2024 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

हादसे में हुए घायलों को एम्बुलेंस से नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को हांसी और हिसार के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Major accident due to fog in Hisar, more than 20 injured in collision between bus and truck
सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के नारनौंद में वीरवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। माजरा प्याऊ आईटीआई के पास जींद-हांसी रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और धान की बोरियों से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को हांसी और हिसार के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल बस और ट्रक चालक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
नारनौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ, जिससे सड़क पर दृश्यता बहुत कम हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और कोहरे के कारण ही यह गंभीर दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के महम में हुए हादसे में रोडवेज के 10 यात्री घायल

रोहतक में बढ़ी धुंध में खरखड़ा के पास एक के बाद एक कई वहां आपस में टकरा गए। जिसमें दो टैंकर टकराए और पीछे से उन्हीं में रोहतक को जा रही रोडवेज बस भी टकरा गई। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। जबकि टैंकर में बैठे चालक परिचालक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर 6 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 9 पर धुंध के कारण दो टैंकर आपस में टकरा गए और उनके पीछे-पीछे आ रही रोडवेज बस भी टैंकर से टकरा गई। रोडवेज बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें चालक परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए।

हरियाणा रोडवेज बस के चालक संदीप ने बताया कि 8:00 बजे रोडवेज  बस बहादुरगढ़ से रोहतक के लिए निकली थी जब उनकी बस खरकड़ा के पास पहुंची तो दो टैंकर धुंध में पहले ही टकराया खड़े हुए थे और बीच सड़क में होने के कारण उनकी बस भी पीछे से टकरा गई। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महम थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है कुछ को छुट्टी दे देगी यह कुछ का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed