फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Main accused of murder of Kala Badala, soldier arrested, on police remand for three days

Hisar News: काला बडाला की हत्या का मुख्य आरोपी फौजी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 08 Sep 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 08 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Main accused of murder of Kala Badala, soldier arrested, on police remand for three days

हरियाणा के हिसार में गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या करने के मुख्य आरोपी सिकंदर फौजी को हांसी की सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे काला बडाला की हत्या को लेकर पूछताछ और अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने फौजी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन

 

इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फौजी पर पहले भी असलहा सप्लाई करने के मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड था। वह हांसी में सेक्टर-5 में अपनी मां को मिलने के लिए आया था। इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रदीप जमावड़ी की हत्या का बदला लेने के लिए काला बडाला की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।

विज्ञापन

 

वहीं कुछ दिन पहले ही फौजी की गैंग के चार गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा था। चारों से छह पिस्तौल व 31 कारतूस बरामद किए गए थे। चारों ने हिसार के संजू यादव की हत्या की योजना बनाई थी। उससे पहले ही पुलिस ने चारों को पकड़ लिया था। फौजी ने संजू यादव की हत्या के लिए अपने साथियों को अवैध हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed