फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahila Samman Savings Certificate Scheme, Women opened 3781 savings accounts in Hisar division in three months

महिला सम्मान बचत पत्र योजना: हिसार मंडल में महिलाओं ने तीन माह में खुलवाए 3781 बचत खाते, ये मिल रहा लाभ

Fri, 08 Mar 2024 10:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

महिलाओं के लिए डाक विभाग की ओर से खोला जा रहा खाता दो साल तक रहेगा। इसमें अधिक से अधिक दो लाख रुपये जमा करवा सकते हैं। इस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यदि आपने खाता खुलवाने के बाद 20 हजार रुपये जमा करवाए हैं।

विज्ञापन
Mahila Samman Savings Certificate Scheme, Women opened 3781 savings accounts in Hisar division in three months
डाक विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उद्देश्य से डाक विभाग ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब महिलाएं काफी रुचि दिखा रही हैं। तीन माह की बात करें तो हिसार मंडल में महिलाओं ने 3781 बचत खाते खुलवाए हैं। इनमें हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा भी शामिल हैं। वहीं, डाक विभाग की ओर से महिला दिवस पर शुक्रवार को हिसार मंडल में कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा खाते खोले जाएंगे। डाक विभाग की ओर से 15 मार्च तक महिलाओं को खाते खुलवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें, कि डाक विभाग ने एक अप्रैल से महिलाओं के लिए यह योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत अब तक हिसार मंडल में महिलाओं ने कुल 7781 खाते खुलवाए हैं। मगर 2 दिसंबर से लेकर 2 मार्च तक महिलाओं के 3781 खाते खोले गए हैं। महिलाएं किसी भी डाकघर में जाकर खाता खुलवाकर योजना का लाभ उठा सकती हैं। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट फोटो की जरूरत है।
विज्ञापन


दो साल तक खाता रहेगा चालू
डाक विभाग की ओर से खोला जा रहा खाता दो साल तक रहेगा। इसमें अधिक से अधिक दो लाख रुपये जमा करवा सकते हैं। इस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यदि आपने खाता खुलवाने के बाद 20 हजार रुपये जमा करवाए हैं। उसके बाद आप दोबारा रुपये जमा करवाना चाहते है तो इस केस में तीन माह का अंतराल जरूरी है। लेकिन उसमें दोबारा आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता खुलवाने के एक साल बाद महिलाएं 40 फीसदी राशि भी निकाल सकती हैं। इस योजना के तहत महिला लाभार्थी को 2 लाख रुपये तक जमा करवाने होंगे। दो साल बाद खाता बंद होने पर 232044 रुपये भुगतान किया जाएगा। महिलाएं एक हजार रुपये में खाता खुलवा सकती हैं। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब तक 10891 खाते खोले जा चुके हैं। हालांकि यह योजना 2014 से चल रही हैं।


अधिकारी के अनुसार
महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं काफी लाभ उठा रही हैं। डाक विभाग की ओर से योजना चलाने का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है। महिला दिवस पर हिसार मंडल में कैंप लगाकर महिलाओं के खाते खोले जाएंगेे। - हरीश कुमार, मंडल डाक अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed