फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maharaj Darshan Giri dharna against Zilla Parishad chairman begins in Hisar

Hisar: जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ महाराज दर्शन गिरी का धरना शुरू, विकास कार्य न करवाने के आरोप

Mon, 31 Jul 2023 11:32 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 31 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

दर्शन गिरी महाराज ने कहा कि करीब दो साल देरी से चुनाव होने के कारण लोगों को जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीद थी। जिला परिषद के चुनावों को करीब 9 महीने हो चुके हैं। अब तक किसी भी वार्ड में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन
Maharaj Darshan Giri dharna against Zilla Parishad chairman begins in Hisar
धरने पर बैठा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के वार्ड नंबर 20 के जिला पार्षद महाराज दर्शन गिरी ने जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विकास कार्य न होने से नाराज चल रहे महाराज दर्शन गिरी ने चेयरमैन के खिलाफ 31 जुलाई से जिला परिषद कार्यालय के बाहर धरना शुरू करने का एलान किया था। उन्होंने अन्य पार्षदों से भी धरने में सहयोग मांगा है। बता दें कि दर्शन गिरी महाराज जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए दावेदार थे।

विज्ञापन


दर्शन गिरी महाराज ने कहा कि करीब दो साल देरी से चुनाव होने के कारण लोगों को जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीद थी। जिला परिषद के चुनावों को करीब 9 महीने हो चुके हैं। अब तक किसी भी वार्ड में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने अन्य पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि चेयरमैन सोनू सिहाग की कार्यप्रणाली के चलते काम लटके हुए हैं। विकास कार्याें के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। अगर हम काम कराने में असफल रहे तो जनता हमें भी झूठा और छल कपटी कहेगी।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका विरोध
इससे पहले भी जिला परिषद के कुछ सदस्य जिला पार्षद सुनील मुंड के आवास पर जुटे थे। जिसमें विकास कार्याें की देरी के लिए चेयरमैन सोनू सिहाग को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में जिला पार्षद चेयरमैन से मिले थे। चेयरमैन की ओर से भरोसा दिए जाने के बाद जिला पार्षद शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनें कोई काम नहीं कभी नहीं रोका। मेरी ओर से सभी तरह की स्वीकृति दी जा चुकी हैं। कुछ समय के लिए अधिकारियों के पद खाली होने के कारण एस्टीमेट स्वीकृत होने में समय लगा था। विभाग की ओर से प्रक्रिया को पूरा करने के बाद टेंडर लगाए जाएंगे। उम्मीद है अगस्त महीने में टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। -सोनू सिहाग डाटा, चेयरमैन, जिला पार्षद, हिसार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed