फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Magic Stick show apprised of his daughters in the Commonwealth

कॉमनवेल्थ में अपनी स्टिक का जादू दिखाएंगी म्हारी बेटियां

Wed, 02 Jul 2014 11:41 PM IST
hisar
hisar Updated Wed, 02 Jul 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों की लिस्ट में दो खिलाड़ियों का नाम और शामिल हो गया है। इस तरह अब यह आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। बुधवार को कॉमनवेल्थ में जाने वाली महिलाओं की टीम की घोषणा की गई, जिसमें जिले की हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक और सविता पूनिया का नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अभी हाल में ही मलेशिया टूर पर गई इंडियन हॉकी टीम में भी दोनों खिलाड़ी शामिल थीं और इस दौरे पर इन दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा। एचएयू के गिरी सेंटर के हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि जिले की हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक और सविता पूनिया का कॉमनवेल्थ में जाने वाली महिलाओं की हॉकी टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन


पूनम मलिक गांव उमरा की रहने वाली है। वह अब तक 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है, जो कि एक खिलाड़ी के लिए बड़े गर्व की बात है। पिछले महीने हुई आयरलैंड के साथ टेस्ट सीरीज व उसके बाद हुई चैंपियंस चैलेंज वन ट्रॉफी में दो दो गोल किए थे। पूनम उस टीम की भी मेंबर रही थी, जिसने 2013 में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया था। पूनम के पिता दलबीर मलिक एक किसान और मां संतोष देवी एक गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता पूनिया मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है। मगर वह हिसार के साईं सेंटर में ही प्रेक्टिस करती है। सविता भी 10 से ज्यादा इंटरनेशनल सीरीज खेल चुकी है। सविता की मां लीलावती और पिता महेंद्र पूनिया हैं। अभी हाल में मलेशिया टूर के दौरान सविता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वह बतौर गोलकीपर टीम में चुनी गई है।


अब कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों में सात खिलाड़ी हिसार से हैं, जो कि बड़े गर्व की बात है। बॉक्सिंग में पिंकी जांगड़ा व मनदीप जांगड़ा, कुश्ती में गीतिका जाखड़ व ललिता सहरावत, जूडो में विकेंद्र और अब हॉकी में पूनम मलिक व सविता पूनिया ने शहर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed