फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   luvas hiara, luvas Precident hisar, land aligatiion, Hisar

लुवास्ता प्रेसिडेंट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
luvas hiara, luvas Precident hisar, land aligatiion, Hisar
luvas - फोटो : Bureau
 लुवास में जमीन मामले को लेकर व्यक्तिगत आरोपों तक चली जंग में एक नया मोड़ आ गया है। लुवास की टीचर एसोसिएशन द्वारा प्रेसिडेंट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को लुवास्ता सचिव डॉ. अशोक मलिक द्वारा कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें जनरल बॉडी की मीटिंग 26 अगस्त को बुलाने का फैसला लिया गया है। इस मीटिंग में लुवास्ता अध्यक्ष जगवीर रावत को प्रेसिडेंट पद से हटाने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पर लगाए ये आरोप
पिछले दस दिनों से जमीन मामले को लेकर चल रही तनातनी के बाद करीब 50 प्रोफेसर्स द्वारा लुवास्ता के सचिव डॉ. अशोक मलिक को लिखे गए एक पत्र के बाद यह मीटिंग हुई है। इस पत्र में करीब 50 प्रोफेसर्स ने प्रेसिडेंट पर लुवास्ता के विरुद्ध जाकर काम करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रेेसिडेंट को हटाने की मांग की है। वहीं प्रेसिडेंट पर स्वयं के दो एनजीओ के लिए लुवास्ता के प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह है मामला
दस अगस्त को जमीन मामले को लेकर हुई एक मीटिंग के बाद लुवास के कुलपति और लुवास्ता के प्रेसिडेंट के बीच ठन गई थी। इसके बाद लुवास्ता के प्रेसिडेंट डॉ. जगवीर रावत ने कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की थी, जिसके बाद मामले में कई मोड़ आए। लुवास्ता के सचिव अशोक मलिक और कुछ अन्य प्रोफेसर्स भी पूरी तरह से लुवास्ता के प्रेसिडेंट के खिलाफ हो गए थे, जिससे लुवास्ता में दो फाड़ हो गई थी। हालांकि प्रेसिडेंट ने अंदरखाते सबको अपने पक्ष में बताया। बाद में फिर डॉ. जगवीर ने कुलपति और लुवास्ता के सचिव पर गठजोड़ कर हिंसा फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद शनिवार को कार्यकारिणी की यह मीटिंग बुलाई गई। अब सबकी निगाहें 26 अगस्त की होने वाली मीटिंग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है अविश्वास प्रस्ताव पास होने की प्रक्रिया

लुवास्ता के संयुक्त सचिव डॉ. संदीप कुमार के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल सदस्यों के एक चौथाई द्वारा साइन करके प्रस्ताव देना होता है, जिसके बाद तीन दिनों में कार्यकारिणी की बैठक होनी होती है। इसमें जनरल बॉडी की मीटिंग की तारीख निर्धारित होती है, जो इस मामले में 26 अगस्त निर्धारित की गई है। जनरल बॉडी की मीटिंग में कुल सदस्यों के आधे सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। कम से कम आधों के दो तिहाई लोगों का खिलाफ में वोट डालने से प्रस्ताव पास हो जाता है। लुवास्ता के कुल 152 सदस्यों के पास वोटिंग का अधिकार है।



मीटिंग में 26 अगस्त को बैठक कर प्रेसिडेंट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने का फैसला लिया गया है। इस मीटिंग में जमीन के मामले पर भी विचार विमर्श होगा, जिसके बाद लुवास्ता जमीन को लेकर लिए गए मैच्योरिटी स्टैंड वाले फैसले के साथ खड़ी होगी। उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रेसिडेंट की इच्छानुसार हाथ खड़े करवाकर या सीक्रेट वोटिंग से करवाई जाएगी।
- डॉ. अशोक मलिक, लुवास्ता सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed