{"_id":"69138516b4e19cb58c0f6ba4","slug":"luvaas-beat-shivaji-university-maharashtra-by-165-runs-hisar-news-c-21-hsr1020-748101-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लुवास ने शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र को 165 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लुवास ने शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र को 165 रन से हराया
विज्ञापन
हिसार लुवास में खेले जा रहे 21वां ऑल इंडिया वाइस-चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 में
- फोटो : युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव की घोषणा करते प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा व अन्य व्यापारी। संवाद
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में चल रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस-चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट-2025 के छठे दिन मंगलवार को 10 लीग मुकाबले खेले गए। दिन का सबसे अहम मुकाबला लुवास और शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र के बीच एएसआरसीसी ग्राउंड में हुआ, जिसमें लुवास ने 165 रनों की जीत हासिल की।
लुवास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 223 रन बनाए। जवाब में शिवाजी यूनिवर्सिटी की टीम लुवास की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और सिर्फ 58 रन पर 9 विकेट खो दिए। इस तरह लुवास ने यह मुकाबला 165 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
मैच के हीरो डॉ. सतबीर शर्मा रहे, जिन्होंने बल्ले से 107 रन की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले वीरवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
एमडीयू ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से हराया
दूसरे मुकाबले में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) रोहतक ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को 10 विकेट से पराजित किया। मुंबई यूनिवर्सिटी की टीम 66 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद एमडीयू ने मात्र 4.4 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन बनाकर जीत दर्ज की।
-- -- -- -- -
पीएयू लुधियाना एक से जीता
सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) और पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) लुधियाना के बीच हुआ मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। पीएयू ने पहले बल्लेबाजी में 201/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एचएयू की टीम ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन 200/6 तक ही पहुंच सकी। पीएयू लुधियाना ने यह मैच मात्र 1 रन से जीता।
-- -- -- -- -
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की शानदार जीत
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा (सीयूएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसकेयूएएसटी-कश्मीर को 8 विकेट से मात दी। एसकेयूएएसटी-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी में 137/5 (20 ओवर) बनाए, जिसके जवाब में सीयूएच ने 15.3 ओवर में 140/2 रन बनाकर जीत हासिल की।
-- -- -- -- -
जीजेयू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को हराया
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को 4 विकेट से हराया। जम्मू की टीम ने पहले बल्लेबाजी में 125 रन बनाए, जबकि जीजेयू ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
-- -- -- -- -
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने दर्ज की जीत
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) ने एसकेयूएसटी-जम्मू को 3 विकेट से पराजित किया। एसकेयूएसटी-जम्मू ने 158/3 रन बनाए, जबकि एचपीयू ने 19.2 ओवर में 162/7 बनाकर जीत दर्ज की।
-- -- -- -- -
पंजाब यूनिवर्सिटी की 109 रनों से शानदार जीत
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर यूनिवर्सिटी को 109 रनों से हराया। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी में 197/5 रन बनाए और विपक्षी टीम को 88 रन पर समेट दिया।
-- -- -- -- -
सीयू कश्मीर ने पंतनगर को 84 रनों से हराया
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (सीयू कश्मीर) ने जीबीपीयूएटी पंतनगर को 84 रनों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। सीयू कश्मीर ने 193/6 का स्कोर खड़ा किया, जबकि पंतनगर की टीम 12.1 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।
-- -- -- -- -
राहुरी यूनिवर्सिटी ने गडवासू को दी मात
एमपीकेवी, राहुरी ने गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) लुधियाना को 83 रनों से पराजित किया। राहुरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/7 बनाए, जबकि गडवासू की टीम 125/7 तक ही पहुंच सकी।
-- -- -- -- -
जम्मू यूनिवर्सिटी की शानदार जीत
यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने आरटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी को 91 रनों से हराया। जम्मू यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी में 217/9 रन बनाए, जिसके जवाब में नागपुर की टीम 126 रन पर सिमट गई।