{"_id":"69e3d07cda7de0c0b103d264","slug":"long-queues-of-gas-customers-hisar-news-c-21-hsr1020-853121-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गैस के लिए उपभोक्ताओं की लगीं लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गैस के लिए उपभोक्ताओं की लगीं लंबी लाइनें
Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 21 मेला ग्राउंड स्थित गैस एजेंसी के पास सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।
हिसार। शहर में एक बार फिर गैस सिलिंडर की किल्लत देखने को मिल रही है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को 7 से 10 दिन बाद सिलिंडर मिल पा रहे हैं।
मिलगेट निवासी महेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी लेकिन सिलिंडर मिलने के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शनिवार को जब वह सिलिंडर लेने पहुंचे, तो बताया गया कि सुबह ही सभी सिलिंडर वितरित हो गए। कुछ उपभोक्ता तो सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक लंबी लाइन में खड़े रहे।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने कहा कि उपभोक्ता हमारे कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।