फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lohri celebration of Agroha Vikas Trust Women's Committee

Hisar News: लोहड़ी उत्सव में ढोल की थाप पर थिरकीं महिलाएं

Sun, 12 Jan 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Jan 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Lohri celebration of Agroha Vikas Trust Women's Committee
हिसार के अग्रसेन भवन में अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति की ओर लोहड़ी और मकर संक्रांति पर आयोज
हिसार। अग्रसेन भवन में अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति का लोहड़ी उत्सव शनिवार को मनाया गया। पंजाबी थीम पर महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर गिद्दा व भंगड़ा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रतिमा गुप्ता व पंकज संधीर मौजूद रही। समिति की ओर से आयोजित 2025 का यह पहला कार्यक्रम था। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की प्रधान रम्मी गुप्ता ने की। डांस प्रतियोगिता में मधु प्रथम, शायारा द्वितीय, प्रतिभा तृतीय रही। टंग ट्विस्टर में कुनिका शर्मा ने बाजी मारी। वहीं, बच्चों की फैसी ड्रेस में रितान्या प्रथम, पलाक्षी द्वितीय रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका पंकज संधीर और आशिमा गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर उमा बंसल, इंदू सिंगल, निशा जैन, सोनिया गुप्ता, सुनीता सिंगल, दीपा जैन, नेहा गोयल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


लाहड़ी की घर-घर छाई उमंग, नवविवाहिताएं तैयारियों में जुटीं

हिसार। लोहड़ी का उल्लास घर-घर नजर आ रहा है। खासकर नवविवाहिताएं ससुराल में पहली लोहड़ी मनाने के लिए उत्सुक हैं। बाजारों में साज-सज्जा के सामान की खरीदारी के साथ ही मेकअप व मेहंदी बनवा रही हैं। वे चाहती हैं कि पहली लोहड़ी को यादगार बनाया जा सके। परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी मदद में जुटे हैं। दरअसल लोहड़ी पर नवविवाहित जोड़ों को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन विवाहिताएं अपने मायके से कपड़े, मिठाइयां, गजक, मूंगफली और अन्य उपहार प्राप्त करती हैं। लोहड़ी की पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर गुड़, रेवड़ी और तिल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल में मेरी पहली लोहड़ी है। इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस पर्व को खास बनाने के लिए ससुराल वालों ने मुझे सूट और कानों के सोने के झुमके गिफ्ट किए हैं। घर में मूंगफली, गजक और मिठाइयों का भी खास इंतजाम किया गया है। लोहड़ी की रात बोन फायर के दौरान डांस का कार्यक्रम होगा, जिसका पूरा परिवार आनंद लेगा। - प्रीत, नवविवाहिता,शांति नगर।



शादी के बाद ससुराल मेरी पहली लोहड़ी है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस अवसर के लिए मैंने पारंपरिक पंजाबी परिधान खरीदे हैं। लोहड़ी पर स्पेशल गुड़ के चावल बनाए जाएंगे। पति ने खास शॉपिंग करवाई है। ससुराल वालों ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। - नीता, नवविवाहिता, इंदिरा कॉलोनी।





मैंने लोहड़ी के लिए खास शॉपिंग की है। पंजाबी सूट, गहने और पारंपरिक जूतियां खरीदी हैं। ससुराल में पहली लोहड़ी के मौके पर ढोल और भांगड़ा का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार के सदस्य ढोल की थाप पर नाचते-गाते इस दिन को और भी खास बना रहे हैं।- प्रिया, नवविवाहिता, देव वाटिका।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed