फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Listen to the mother's call, MLA... please help her to meet her daughter.

Hisar News: मां की पुकार सुनिए विधायक जी... बिटिया से मिलवाने में मदद कीजिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Listen to the mother's call, MLA... please help her to meet her daughter.
हिसार। 78 दिन से लापता बिटिया की तलाश के लिए लघु सचिवालय के बाहर पिछले छह दिन से परिवार सहित धरने पर बैठी रागनी ने रविवार को शहर विधायक सावित्री जिंदल को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा कि बेटी की तलाश के लिए सब जगह गुहार लगा चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। बच्चे के लापता होने पर एक मां पर क्या गुजरती है, इस पीड़ा को एक मां ही समझ सकती है। बेटी किस हाल में है, कहां है, कोई बताने वाला नहीं है। आप समझ सकती हैं कि इस स्थिति में मेरी एक-एक रात कैसे कट रही होगी। बड़ी उम्मीद लगाकर आपको यह चिट्ठी लिख रही हूं..। चूंकि आप भी मां हैं तो मेरी फरियाद जरूर सुनेंगी। बेटी की तलाश करवाने में मेरी मदद कीजिए।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में पति और दो छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठीं रागनी की आंखें यह चिट्ठी लिखते-लिखते नम हो गईं। यह परिवार रविवार को भी धरने पर बैठा रहा और कहा कि जब तक बेटी नहीं मिल जाती, चाहे कैसा भी मौसम हो यहां से नहीं जाएंगे। आजाद नगर की गीता कॉलोनी निवासी सुनील सोनी और रागनी की बेटी हर्षिता 29 सितंबर से लापता है। उसकी तलाश में यह परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। सुनील सोनी शाम को विधायक सावित्री जिंदल के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पीड़ा बताई। विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक से बात करेंगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने बंद कर रखे हैं आंख-कान
रागनी ने बताया कि पुलिस बेटी को तलाशने में ढुलमुल रवैया अपना रही है। प्रशासन के आंख और कान बंद हैं। उन्हें हमारी परेशानी का कोई अंदाजा नहीं है। पता नहीं मेरी बेटी किस हाल में होगी। सुनील सोनी ने कहा कि इतने दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस मेरी बेटी को नहीं खोज सकी है। मैं पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगा चुका हूं। उन्होंने तीन दिन का समय मांगा था। वह समय सीमा भी बीत चुकी है। समझ नहीं आ रहा, हम किसके दरवाजे पर जाकर गुहार लगाएं। बेटी को लिए बिना हम यहां से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से बात कर तेजी से प्रयास करने को कहूंगी

मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अधीक्षक से बात कर पीड़ित परिवार की बेटी को तलाशने में तेजी से प्रयास करने के बारे में कहूंगी। अब तक इस मामले में क्या हुआ है, इसका फीडबैक भी लूंगी। कोशिश रहेगी कि जल्द परिजनों को उनकी बेटी मिल जाए। - सावित्री जिंदल, विधायक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed