फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Liquor in the name of recruitment in Home Guard Department, allegation of getting a call girl in the hotel, CCTV footage viral

गृह रक्षी विभाग में भर्ती के नाम पर शराब, होटल में कॉल गर्ल मंगवाने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Liquor in the name of recruitment in Home Guard Department, allegation of getting a call girl in the hotel, CCTV footage viral
हिसार। होमगार्ड विभाग में नौकरियों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद अब कुछ नए पक्ष सामने आए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह रक्षी विभाग के पूर्व स्वयं सेवक सोनू सोनी ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया को उपलब्ध कराई हैं। जिसमें दो युवतियां, बीयर की पेटी भी आते-जाते नजर आ रही हैं। होटल के कमरे के बाहर गृहरक्षी विभाग के अधिकारी आपस में बहस करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी से हटाए गए कई होमगार्ड की ओर से गृह रक्षी विभाग में ही कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद अब कमांडर सुखबीर पानू ने भी अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। कमांडर सुखबीर पानू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। जो भी नए जवानों की लिस्ट तैयार की गई वह जेल वार्डर हवलदार बजरंग लाल की तरफ से अपने घर पर तैयार की गई थी। इस मामले में दूसरे पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज व शपथ पत्र उपलब्ध कराते हुए तत्कालीन डीएसपी विनोद कुमार, कमांडर सुखबीर पानू, क्लर्क महेंद्र पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कमांडेंट सुखबीर पानू ने आरोप लगाते हुए कहा कि हवलदार बजरंग लाल व डीएसपी तान्या सिंह बहाने से उनकी डयूटी जिला मुख्यालय में ही लगा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि वह जिला आदेशक के कहने पर स्वयंसेवकों की ड्यूटी में बदली गलत तरीके से नहीं कर रहे थे। आरोप है कि इसी कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे बार-बार सेंटर कमांडर का चार्ज छीनकर जूनियर को सेंटर कमांडर लगाया जाता है। इस संबंध में महा आदेशक से मिलकर मामले में जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महा आदेशक के पास पहुंची शराब, लड़की सप्लाई की वीडियो
टिब्बा दानाशेर निवासी सोनू सोनी ने महा आदेशक को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त 2008 से 15 नवंबर 2016 तक वह गृह रक्षी विभाग में स्वयंसेवक था। 6 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिला आदेशक हिसार आए थे। सुखबीर पानू ने उसे फोन कर कहा कि साहब आ रहे हैं। होटल में दो कमरे बुक करवा दे। बीयर की पेटी व दो लड़कियों का इंतजाम भी कराओ। जिस पर उसने होटल में कमरे बुक कराए। बीयर की पेटी व शराब लेकर होटल पहुंचा। आदेशक ने सोनू से गाली-गलौज करते हुए कम उम्र की लड़की लाने को कहा। सुखबीर पानू ने भी फोन कर गाली-गलौज की। इससे पहले भी सुखबीर पानू ने उससे कमरा बुक कराकर दो लड़कियों के साथ गलत काम किया था। होटल, शराब ,खाने का 14 हजार रुपये खर्च आया था। सोनू ने कहा कि 19 जुलाई को दोबारा से भर्ती के लिए दो लाख रुपये लिए थे।

पूर्व जिला कमांडेंट के लिए सुखबीर पानू लड़की सप्लाई कर रहे थे। उनकी वीडियो भी वायरल हुई थी। लड़की कम उम्र की होने पर भी उनकी लड़ाई हुई। शराब की पेटी भी सप्लाई करवाई गई। इनकी तरफ से ये काम भी एक स्वयंसेवक को आदेश देकर करवाया गया था। इसी को देखते हुए डीजी साहब ने मेरी यहां पर पोस्टिंग की थी। मेरे चार्ज संभालने के दो दिन बाद भी इन्हें हटाकर जूनियर कमांडेंट राजेंद्र गोदारा को लगा दिया गया था। इनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इनके खिलाफ मैं पर्चा दर्ज करवाउंगी। - तान्या सिंह, डीएसपी, गृह रक्षी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed