फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light rain in 15 districts of the state amidst a weak monsoon; little chance of relief over the next two days.

Hisar News: कमजोर मानसून के बीच प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश, अगले दो दिन भी राहत के आसार कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Light rain in 15 districts of the state amidst a weak monsoon; little chance of relief over the next two days.
हिसार। कमजोर मानसून के असर से शनिवार को हरियाणा के 15 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष जिले सूखे रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। इस दौरान दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश तथा अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

लोगों को उमसभरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून को सक्रिय करने वाली प्रमुख मौसम प्रणालियां फिलहाल राजस्थान पर केंद्रित हैं। मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और कोण्टई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जबकि हरियाणा में मानसून कमजोर बना हुआ है। शनिवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और कैथल में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
अगले दो से तीन दिन हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश तथा अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिखराव वाली बारिश की संभावना है। इस दौरान उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
बारिश का आंकड़ा
शहर
बारिश
अंबाला
1.0 मिमी
हिसार
3.7 मिमी
करनाल
17.4 मिमी
रोहतक
17.0 मिमी
सिरसा
3.0 मिमी
फतेहाबाद
20.5 मिमी
गुरुग्राम 2.5 मिमी
जींद
8.0 मिमी
कैथल
2.5 मिमी
महेंद्रगढ़
1.0 मिमी
सोनीपत
15.0 मिमी

नोट : वर्षा का यह आंकड़ा शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार शाम 5:30 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed