{"_id":"65d78eb7cceb9770bc092f15","slug":"letter-written-to-the-headquarters-regarding-sealing-of-5-coal-tar-mixture-plants-and-one-plastic-factory-running-without-permission-hisar-news-c-21-hsr1005-326954-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना अनुमति चल रहे 5 तारकोल मिक्सचर प्लांट व एक प्लास्टिक की फैक्टरी को सील करने को लेकर मुख्यालय को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना अनुमति चल रहे 5 तारकोल मिक्सचर प्लांट व एक प्लास्टिक की फैक्टरी को सील करने को लेकर मुख्यालय को लिखा पत्र
विज्ञापन
हिसार। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना अनुमति के चल रहे 5 तारकोल मिक्सचर प्लांट व एक प्लास्टिक की फैक्टरी को सील करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। अधिकारियों की मानें तो जनसंवाद कार्यक्रम में इसकी शिकायत आई थी। शिकायत की जांच की गई तो वह सही निकली।
अधिकारियों के अनुसार नलवा गांव के पास अवैध रूप से 5 तारकोल मिक्सचर प्लांट (हॉट मिक्स प्लांट) चल रहे हैं। इसके अलावा एक प्लास्टिक फैक्टरी भी चल रही है। प्लांट के कारण आसपास के एरिया में काफी प्रदूषण होता है। पिछले दिनों एक जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने इनकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मौके पर जाकर जांच भी की गई थी। जांच में सामने आया कि इन्होंने बोर्ड से किसी तरह की अनुमति नहीं ली हुई है, जबकि इस तरह की गतिविधि संचालित करने के लिए बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी होता है। बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुनील श्योराण ने बताया कि इन्हें सील करने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के साथ ही इन पर कार्रवाई कर दी जाएगी।