फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last date of application for admission to various courses in HAU extended till 17th June

Hisar News: एचएयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम 17 जून तक बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Last date of application for admission to various courses in HAU extended till 17th June
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार अब 17 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की थी। प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है। अब 22 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा 30 जून को और 30 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि विश्वविद्यालय में इन दिनों शैक्षिणक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसमें कृषि महाविद्यालय, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप गुरुग्राम में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम
कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कम्युनिकेशन स्किल इन इंग्लिश, इंग्लिश-हिंदी ट्रांसलेशन, रिमोट सेंसिंग एंड जियोग्रेफिकल इनफॉरमेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इन्वायरमेंट कोर्सिज शामिल हैं। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed