फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last date for application for distance and online admission in GJU is 15th October.

Hisar News: जीजेयू में दूरस्थ एवं ऑनलाइन दाखिलों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Last date for application for distance and online admission in GJU is 15th October.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में हैै। दाखिलों के लिए अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन लर्निंग दोनों माध्यमों से कार्यक्रमों की व्यापक श्रेणी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षार्थियों की ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिकल संबंधित समस्याओं को समझता है, इसलिए हरियाणा के लगभग हर जिले में शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में परीक्षाएं भी उन्हीं केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक, प्रोफेसर खुजान सिंह ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट ddegjust.ac.in पर जाकर 15 अक्तूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रमों का विवरण

-स्नातक कार्यक्रम (ओपन और दूरस्थ शिक्षा माध्यम)

- बैचलर ऑफ आर्ट्स

बीए इन मास कम्युनिकेशन

-बैचलर ऑफ कॉमर्स

– ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध

2. स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ओडीएल और ऑनलाइन )

-एमए इन हिंदी (ओडीएल और ऑनलाइन )

-एमए इन इंग्लिश

-एमए इन मास कम्युनिकेशन (ओडीएल और ऑनलाइन में लेटरल एंट्री सहित)

-एमएससी. इन मैथमेटिक्स (ओडीएल और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में)

-मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स – (ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध)

-मास्टर ऑफ कॉमर्स – ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध

-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन – ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध

एक वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम

कंप्यूटर एप्लीकेशन, मार्गदर्शन एवं परामर्श, श्रीमद्भगवद्गीता, डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, सप्लाई चेन एनालिटिक्स, फाइनेंशियल मार्केट, बैंकिंग एवं फाइनेंस, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, फूड क्वालिटी एश्योरेंस, सॉलिड हैजार्डस वेस्ट मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण शिक्षा जैसे विशिष्ट डिप्लोमा कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed