फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lack of parking system at railway station, passengers are parking their vehicles at their own risk

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था का अभाव, यात्री अपने जोखिम पर खड़े कर रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking system at railway station, passengers are parking their vehicles at their own risk
जाट कॉलेज की तरफ बनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहन।
हिसार। जाट महाविद्यालय की ओर रेलवे स्टेशन की पार्किंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्री अपने जोखिम पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। यदि किसी का वाहन चोरी होता है तो रेलवे की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। दैनिक यात्री कुलदीप, योगेश और प्रशांत ने बताया कि पार्किंग शुरू करने के लिए यात्री स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह से मिलकर पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग करेंगे ताकि उनका वाहन सुरक्षित खड़ा रहे। हालांकि रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट की तरफ पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पहले ठेकेदार पार्किंग को बीच में ही छोड़कर चला गया था। उसके बाद किसी ने भी पार्किंग का ठेका नहीं लिया। ऐसे में यहां से वाहन चोरी होने का डर बना रहता है। हालांकि रेलवे पुलिस कर्मी भी पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना करते हैं। इसके बावजूद यात्री अपने जोखिम पर यहां वाहन खड़ा कर रहे हैं। यदि कोई भी यात्री जाट कॉलेज की ओर से रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट की तरफ पार्किंग में वाहन खड़ा करने जाए तो ये काफी दूर पड़ता है। उन्हें आरओबी पार करके जान पड़ेगा। मगर यात्री समय बचाने के चक्कर में जाट महाविद्यालय की तरफ बनी पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed