फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lack of facilities at bus stand, passengers do not get clean water, water cooler is also bad

Hisar News: बस स्टैंड पर सुविधाओं की कमी, नहीं मिलता यात्रियों का साफ पानी, वाटर कूलर भी खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at bus stand, passengers do not get clean water, water cooler is also bad
हांसी। शहर का बस स्टैंड इस समय समस्याओं का अड्डा बन चुका है। बस स्टैंड पर गंदे पेयजल की सप्लाई हो रही है। वहीं पानी निकासी के लिए बने सीवरेज चार महीने से बंद हैं। बारिश के समय यह समस्या और बढ़ सकती है। गर्मी के दिनों में साफ व ठंडे पानी की जरूरत रहती है लेकिन बस स्टैंड पर पीने योग्य पानी नहीं मिलने के कारण यात्रियों को पानी की बोतल खरीद कर काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर इस समय पेयजल व सीवरेज की गंभीर समस्या है। पेयजल को लेकर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर पेयजल की सप्लाई जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाती है लेकिन जो सप्लाई का पानी आ रहा है वह गंदा है और पीने योग्य नहीं है। इस कारण रोडवेज अधिकारियों को कई बार वाटर टैंकर मंगाकर पानी की पूर्ति करते हैं। वहीं बस स्टैंड पर पानी निकासी की समस्या भी बनी हुई है। यहां पर सीवरेज बीते चार महीनों से जाम है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

बता दें कि बस स्टैंड के अगले हिस्से में बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। सड़क से बस अड्डे का लेवल नीचा होने के कारण यहां पर जलभराव हो जाता है। लेकिन बस स्टैंड के पिछली तरफ का पानी सीवरेज के माध्यम से निकाला जाता था। यहां की सीवरेज लाइन पिछले चार महीने से जाम है। इसको खुलवाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा एस्टीमेट भी लिया गया है। जिसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी है। अगर समय रहते इसकी सफाई नहीं हुई तो बरसाती सीजन में पानी की निकासी की समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर लगा आरओ व वाटर कूलर पूर्ण रूप से बंद है। जिसके चलते यहां पानी ठंडा नहीं होता और आरओ के खराब होने के कारण पानी साफ नहीं आता। यात्रियों को यहां पर पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ती है।


बस स्टैंड पर पानी पीने योग्य नहीं है। काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाता रहता हूं जब भी बस स्टैंड पर आता हूं तो यहां पानी से अक्सर बदबू आती रहती है और पानी भी ठंडा नहीं होता। बस स्टैंड पर पीने का पानी बेहतर होना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न हो- अजय महता, यात्री



बस स्टैंड पर साफ पानी मिलना आम आदमी का हक है। गर्मी के मौसम में हर किसी को पानी की जरूरत होती है। हर व्यक्ति पानी की बोतल नहीं खरीद सकता। अगर बस स्टैंड पर पीने का पानी बेहतर मिले तो लोगों को सुविधा मिलेगी और पैसे भी बचेंगे।

- सुमंत अरोड़ा, यात्री


हमने सीवरेज व पानी की समस्या के लिए आला अधिकारियों को सूचना दे दी है। पेयजल सप्लाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है। सीवरेज की सफाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है
- राजीव सिंह, स्टैंड सुपरवाइजर, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed