फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   labour start hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर

Wed, 18 Nov 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
labour start hunger strike

भवन निर्माण मजदूरों के पंजीकरण के करीब 5 हजार फॉर्म साथ लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे मजदूरों की प्रशासन के 45 मिनट बैठक चली।

विज्ञापन


प्रशासन ने फॉर्म जमा करने से इनकार कर दिया तो यूनियन के सदस्य लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।

भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी के मजदूर मंगलवार को क्रांतिमान पार्क में इकट्ठे हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में डीसी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


मजदूरों ने अपने साथ करीब पांच हजार फॉर्म ले रखे थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम अशोक बंसल ज्ञापन लेने पहुंचे।

यूनियन सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक वापस नहीं जाएंगे। एसडीएम की मौजूदगी में श्रम विभाग के सहायक निदेशक बलराम कुंडू के साथ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, सीआईटीयू के प्रतिनिधि सुरेश कुमार, राजू बरवाला, नागरमल की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूनियन के सदस्यों ने 5 हजार आवेदनों को जमा करने का प्रस्ताव रखा। श्रम विभाग ने एक साथ इतने आवेदन जमा करने में असमर्थता जताई। यूनियन प्रतिनिधियों ने रोजाना 100 आवेदन जमा करने का प्रस्ताव रखा।

श्रम विभाग की ओर से सहमति नहीं मिलने पर भवन निर्माण मजदूर बैठक से बाहर आ गए। करीब 45 मिनट की बैठक में समाधान नहीं हो सका।

इसके बाद यूनियन ने लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसमें रोजाना 11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। राज्य के प्रधान देशराज ने कहा कि मजदूरों ने आंदोलन से श्रम कल्याण बोर्ड का गठन करवाया था।

आज भी बोर्ड में 1800 करोड़ रुपये जमा हैं। मजदूरों को केवल 56 करोड़ रुपये ही बांटे गए हैं। हरियाणा में करीब 15 लाख निर्माण मजदूर काम करते हैं।

अभी तक 2 लाख लोगों का ही पंजीकरण हुआ है। श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24705 लोगों को ही सुविधाएं दी गई हैं। हिसार जिले में करीब बीस हजार मजदूरों का ही पंजीकरण किया गया है।


करीब 15 हजार से ज्यादा मजदूरों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत न देने वालों का पंजीकरण नहीं किया जाता।

इस मौके पर आदमपुर से नागरमल, श्रवण, हांसी तहसील से सूबेसिंह, संतलाल, अजमेर, उकलाना से रामकेश, रामकुमार, बाबूलाल, कर्मचंद, बुद्धराम, रामफल, राजबीर, रणधीर सातरोड़, राकेश, लीलूराम, वीरेंद्र दुर्जनपुर, सुभाष, बलराज आदि मौजूद थे।

पंजीकरण से फायदा
मजदूर को पांच रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा
मजदूर की दो बेटियों के विवाह पर 51-51 हजार कन्यादान मिलेगा
मजदूरों के बीमार होने पर चिकित्सा भत्ता मिलेगा
मजदूर की मौत होने पर सवा 5 लाख का मुआवजा मिलेगा
मजदूर को साइकिल प्रदान की जाएगी
मजदूर की आयु 58 साल से ज्यादा होने पर एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed