फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Labor Department will make a plan to give 11 thousand incentives for the deprived class

डिप्टी सीएम ने दिए महिला छात्रावास के लिए संत कबीर शिक्षा समिति को दो एकड़ भूमि देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Labor Department will make a plan to give 11 thousand incentives for the deprived class
हिसार। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर की 624वीं जयंती पर कबीर छात्रावास में कबीर साहब की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्य द्वार का उद्घाटन व छात्रावास में कमरों शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग के युवाओं के लिए यह संत कबीर शिक्षा समिति अहम कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बहुत से बच्चे रोजाना गांवों से शहरों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री को अपने विभाग के तहत इस प्रकार की एक योजना तैयार करने के लिए कहा जिसके तहत ऐसे बच्चों को 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने हिसार में महिला छात्रावास के लिए संत कबीर शिक्षा समिति को दो एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संत कबीर शिक्षा समिति को अपने कोटे से 51 लाख और श्रम एवं रोजगार मंत्री के कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि कबीर साहेब एक महान मानवतावादी कवि थे। संत कबीर के दोहों को जीवन में अपनाकर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल ने अपने कार्यकाल में अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को शुरू किया था, जिनको आज हरियाणा नहीं पूरे देश में अपनायाजा रहा है।
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री ने संत कबीर शिक्षा समिति समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य सरकार की ओर से भी गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। समारोह में बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल, यूपी से राज्य सभा सदस्य मिथलेश कुमार, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, पूर्व सांसद एवं धानक समाज के सिरमौर दादा नारायण सिंह केसरी, राजस्थान से पूर्व विधायक अंजू धानका, बरोदा से पूर्व विधायक रमेश खटक, कलानौर से पूर्व विधायक सरिता नारायण, संत कबीर शिक्षा समिति के प्रधान रोशन लाल, जोगीराम खुंडिया ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यान, रतन सिंह बडगुज्जर, कैप्टन छाजूराम, जिला प्रभारी ताराचंद, बीसी सैल के प्रदेश प्रभारी कृष्ण गंगवा, अनिल बालकिया, राधिका गोदारा, सिलक पूनिया, गुलाब सिंह, बलराज खैरी, जापान नंबरदार, ईश्वर बालसमंद, छन्नो देवी, जगदीप कुंडू, होशियार सिंह, बबलू गोदारा, संदीप कुंडू, प्रेम खटक, अमर सिंह, जैकी, सुंदर सिंह नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed