फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kulvir Baniwal INLD came to leave Congress

कांग्रेस छोड़ इनेलो में आए कुलवीर बैनीवाल

Wed, 23 Jul 2014 11:41 PM IST
hisar
hisar Updated Wed, 23 Jul 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले भट्टू हलके के पूर्व विधायक व कांग्रेस के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ चुके कुलवीर बैनीवाल ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो के वरिष्ठ नेताओं की घोषणा के बाद वे आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


 उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही एक बड़ी रैली कर इनेलो का विधिवत दामन थामा जाएगा।
मॉडल टाउन स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कुलवीर बैनीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के सामने दो विकल्प रखें। उन्होंने कहा कि या तो वे राजनीति छोड़ अपनी दुकान पर बैठें या फिर सीधे चुनाव में उतरे।
विज्ञापन


 इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके सामने चुनाव लड़ने की पेशकश की। चुनाव लड़ने की पेशकश करते ही कुलवीर ने कार्यकर्ताओं के सामने तीन पार्टियों के विकल्प रख दिए। इसमें उन्होंने पहला कांग्रेस में रहकर चुनाव लड़ने, दूसरा भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने व तीसरा इनेलो पार्टी में शामिल होने का रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने इनेलो के नाम पर मुहर लगाई। इसके बाद बैनीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर वर्करों की अनदेखी और विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को अलविदा कह इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।

हजकां आदमपुर में ही हारेगी : कुलवीर
कुलवीर ने हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि कुलदीप को हिसार की जनता ने लोकसभा चुनाव हराकर उनकी जमीनी हकीकत बता दी है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है जबकि हजकां को तो इस बार आदमपुर की जनता यहां से हराकर बरसों पुरानी गिरदावरी तोड़ने का काम करेगी।

कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन नहीं किया
जब पत्रकारों ने कुलवीर से कांग्रेस पार्टी में आदमपुर से आवेदन के बारे में पूछा तो कुलवीर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से आदमपुर के लिए आवेदन नहीं किया है। अगर कोई यह साबित कर दे तो सार्वजनिक रुप से माफी मांगने को तैयार हैं।

कुलवीर बैनीवाल का कॅरियर
कुलवीर बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने 2005 में भट्टू हलके से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। भट्टू हलके को हरियाणा सरकार द्वारा हलका समाप्त करने के बाद 2007 में उन्होंने नए हलके आदमपुर में प्रवेश किया। कांग्रेस पार्टी ने 2007 के विधानसभा चुनावों में उनका टिकट काटकर बाहरी उम्मीदवार को थमा दिया। 2011 के उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें आदमपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया, जिसमें 28 हजार वोट मिले।


हलके में राजनीति गरमाई
इनेलो पार्टी हलका उपप्रधान राजकुमार जांगड़ा ने कहा कि कुलवीर ने इनेलो पार्टी में जो आस्था जताई है, उसका पार्टी स्वागत करती है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व आदमपुर से टिकट के दावेदार भूपेंद्र बैनीवाल ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना कुलवीर बैनीवाल का निजी फैसला है लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप पार्टी पर लगाना केवल पार्टी छोड़ने का बहाना है।


 यूथ कांग्रेस आदमपुर के युवा अध्यक्ष विनोद बैनीवाल ने कहा कि कुलवीर अवसरवादी हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रवक्ता मंदीप बिश्नोई ने कहा कि पार्टी में सभी अच्छे नेताओं का स्वागत है। कुलवीर बैनीवाल ने सही फैसला लिया है। पार्टी की टिकट के बारे में फैसला हाईकमान लेगा। टिकट को लेकर पार्टी ने किसी तरह की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed