फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep Bishnoi tweet: news of sons of marriage, will engaged in month of May, announcement of marriage at end

कुलदीप बिश्नोई का ट्वीट: साल के अंत में दोनों बेटों की शादी, भव्य बिश्नोई और IAS परी का रिश्ता तय, मई में सगाई

Wed, 22 Mar 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राजस्थान निवासी आईएएस परी बिश्नोई के साथ भव्य बिश्नोई का रिश्ता तय हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि साल के अंत में दोनों की शादी की जाएगी।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi tweet: news of sons of marriage, will engaged in month of May, announcement of marriage at end
भव्य बिश्नोई की सगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बेटे विधायक भव्य बिश्नोई, चैतन्य बिश्नोई का रिश्ता तय होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान निवासी आईएएस परी बिश्नोई के साथ भव्य बिश्नोई के साथ रिश्ता तय किया है। मई महीने में दोनों की सगाई करेंगे। इस साल के अंत में भव्य तथा चैतन्य की शादी करेंगे।

विज्ञापन


भव्य बिश्नोई की सगाई परी बिश्नोई के साथ होगी , चैतन्य बिश्नोई की शादी सृष्टि से होगी
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीटर पर डाले वीडियो में कहा कि नवरात्र के शुभ अवसर पर आपको शुभ समाचार देना चाहता हूं। गुरु महाराज तथा माता रानी की कृपा से दोनों बेटों का रिश्ता तय किया है। भव्य का रिश्ता परी बिश्नोई से तय किया है। फैसला यह हुआ है कि मंगनी मई माह में करेंगे। भव्य - परी , चैतन्य तथा सृष्टि का विवाह इस साल के अंत में करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indian Railways: शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुली, दौड़ती हुई ट्रेन दो हिस्सों में बटी
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य बिश्नोई की दूसरी बार सगाई की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई
आप सभी को हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि आप सभी को आशीर्वाद देने शादी में आना है। बता दें कि तीन दिन पहले भव्य बिश्नोई की दूसरी बार सगाई की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। परिवार के लोगों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। पिछले माह चैतन्य बिश्नाेई तथा सृष्टि अरोड़ा की दिल्ली में सगाई की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में इसका विरोध भी किया था।

पांच माह बाद टूटी थी भव्य की सगाई
पूर्व सीएम स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के पोते व पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई की 13 मार्च 2021 को राजस्थान के जयपुर में अलीला फोर्ट में सगाई हुई थी। कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही शरीक हुए थे। भव्य की सगाई पंजाब के बठिंडा की रहने वाली महरीन परिजादा के साथ हुई थी। भव्य बिश्नोई की सगाई का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। बिश्नोई समाज के लोगों ने इसका विरोध किया था। सोशल मीडिया पर काफी कमेंट किए गए थे। इन सभी विरोध के बीच भव्य ने करीब पांच महीने बाद दोनों ने अपनी अलग-अलग राह चुन ली। दोनों ने सगाई को खत्म करने का एलान किया।

भव्य बिश्नोई की सगाई टूटने के बाद यह किया था ट्वीट

महरीन और मैंने मूल्यों और अनुकूलता में अंतर के कारण अपनी सगाई को तोड़ने का फैसला लिया है। यह जानते हुए कि मैंने महरीन और उसके परिवार को अत्यधिक प्यार और सम्मान दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, मैं सिर ऊंचा करके बिना किसी पछतावे के उनसे दूर जा रहा हूं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे के लिए बहुत अच्छे थे।

महिलाओं का सम्मान हमारे लिए हमेशा सर्वोच्च रहा
मेरे और मेरे परिवार के बारे में झूठ फैलाने वाले कुछ लोगों के लिए मैं कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता, लेकिन अगर उनके झूठ मेरी जानकारी में आते हैं, तो मैं व्यक्तिगत और कानूनी तौर पर जवाबदेह ठहराऊंगा। मेरा परिवार और मैं ईमानदारी से रहते हैं और महिलाओं का सम्मान हमारे लिए हमेशा सर्वोच्च रहा है। मैं महरीन और उनके परिवार के लिए प्यार, खुशी और तृप्ति के अलावा और कुछ नहीं चाहता। मैं हमेशा उनके परिवार और दोस्तों का सम्मान करूंगा, और हमारे सुखद और धन्य अनुभव को संजो कर रखूंगा। मैं महरीन को उनके भविष्य की परियोजनाओं और प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed