फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep Bhavya Bishnoi away from Hisar rally, people linked their displeasure to not being given Rajya Sabha

Haryana Politics:रैली से कुलदीप-भव्य बिश्नोई की दूरी, लोगों ने नाराजगी को राज्यसभा टिकट नहीं दिए जाने से जोड़ा

Fri, 23 Aug 2024 09:58 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Aug 2024 09:58 AM IST
सार

हिसार में सीएम सैनी ने अपने संबोधन में हुड्डा की जनता मांगे हिसाब यात्रा के केंद्र में खुद को ही रखा। उन्होंने मनोहरलाल सरकार के साढ़े 9 साल के काम गिनवाने के बजाय खुद के कार्यों को ही जनता के सामने रखा।

विज्ञापन
Kuldeep Bhavya Bishnoi away from Hisar rally, people linked their displeasure to not being given Rajya Sabha
रैली में मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म के होने के बाद हिसार में चार रैलियां की। इनमें से एक में भी कुलदीप और उनके बेटे भव्य बिश्नोई शामिल नहीं हुए। सीएम ने 20 जून को हिसार एयरपोर्ट पर, 20 जुलाई को आर्यनगर, 17 अगस्त को हांसी और 22 अगस्त को शाहपुर में रैली की। इन चारों रैली में से किसी में भी आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, उनके पिता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई शामिल नहीं हुए। शाहपुर की रैली में भी इन दोनों के नहीं आने की वजह को लोगों ने राज्यसभा टिकट नहीं दिए जाने से जोड़ा।

विज्ञापन


गिनाए अपने काम, नहीं लिया मनोहरलाल का नाम
सीएम सैनी ने अपने संबोधन में हुड्डा की जनता मांगे हिसाब यात्रा के केंद्र में खुद को ही रखा। उन्होंने मनोहरलाल सरकार के साढ़े 9 साल के काम गिनवाने के बजाय खुद के कार्यों को ही जनता के सामने रखा। भाषण के दौरान सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल का नाम भी नहीं लिया।
विज्ञापन


रैली से पहले भीम आर्मी के नेताओं को हिरासत में लिया
भीम आर्मी के सदस्याें ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करने के लिए सीएम को नीले झंडे दिखाने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस ने भीम आर्मी हिसार के नेताओं संतलाल आंबेडकर, अमित जाटव को हिरासत में ले लिया। करीब 4 घंटे बाद रैली समाप्त होने पर सिटी थाने से रिहा कर दिया। पवन बलराज सातरोड, भीम आर्मी नेता प्रदीप यादव ने कहा कि समाज के मुद्दे पर हम सब एक हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार सिर्फ एक महीने की मेहमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के नाम को लेकर भी विरोधाभास
भाजपा की ओर से अब तक इस रैली का नाम जन आशीर्वाद रैली बताया जा रहा था। वीरवार को मंच पर विजय संकल्प रैली के बैनर लगे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने रैली को जन आशीर्वाद विजय संकल्प रैली कहा।

रैली को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
सीएम नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत देकर आचार संहिता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि गांव शाहपुर में आयोजित रैली गांव के सरकारी स्कूल परिसर में हुई है। चुनाव आयोग ने सरकारी स्कूल या अन्य सरकारी संस्थानों के परिसर में चुनावी गतिविधि के आयोजन पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की सरकारी स्कूल में रैली की इजाजत किस आधार पर दी गई।


रैली बिना प्रशासन की मंजूरी के हुई है तो सीएम नायब सिंह सैनी व रैली संयोजक डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, शाहपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी के डीडीओ नरेश कुमार ने कहा कि जिस मैदान में रैली हुई वह पंचायत की जमीन है। स्कूल उसे केवल उपयोग करता है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि सी विजिल एप पर शिकायत आई थी, जिसे जांच टीम की निराधार पाए जाने के बाद बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed