फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kudrat came to support father Brijendra Singh in Sadbhav Yatra, speculations of becoming active in politics

Hisar News: सद्भाव यात्रा में पिता बृजेंद्र सिंह का साथ देने पहुंचीं कुदरत, राजनीति में सक्रिय होने के कयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kudrat came to support father Brijendra Singh in Sadbhav Yatra, speculations of becoming active in politics
 सदभावना यात्रा में पिता बृजेंद्र सिंह के साथ तिरंगा थाम कर चलते कुदरत।  - फोटो : 1
हिसार। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पोती और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की बेटी कुदरत सिंह रविवार को अपने पिता की सद्भाव यात्रा में शामिल हुईं। उकलाना विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के दौरान कुदरत ने अपने पिता का साथ देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में सक्रिय होने के कयास लगने लगे।
विज्ञापन

हालांकि कुदरत ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कहा कि वह फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। मैं चुनावी मैदान में नहीं आई हूं। अभी कोई चुनाव नहीं हो रहा। मैं केवल अपने पिता का साथ देने आई हूं। हर बेटे-बेटी का धर्म होता है कि वह अपने माता-पिता का साथ दे।
विज्ञापन

कुदरत ने बताया कि उन्होंने पहले भी अपने पिता के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ जनसभाओं में हिस्सा लिया था। मैं 2019 के लोकसभा चुनाव और उचाना विधानसभा चुनाव में भी पिता के साथ रही। मां और दादी के साथ कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस बार भी सिर्फ उनका हौसला बढ़ाने आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने चलेगी सद्भाव यात्रा, कई जिलों में पहुंच चुके बृजेंद्र सिंह
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने 5 अक्तूबर से सद्भाव यात्रा की शुरुआत की थी। करीब छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा के तहत वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। पहले चरण में यात्रा नरवाना, जींद, उचाना, नारनौंद, उकलाना, बरवाला और आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंच चुकी है। कुछ स्थानों पर उनके पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह भी यात्रा में शामिल हुए हैं। कुदरत के जुड़ने के बाद इस यात्रा ने नया राजनीतिक रंग ले लिया है। लोगों में यह चर्चा है कि आने वाले समय में कुदरत भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं।


भाजपा ने हरियाणा को अपराध की प्रयोगशाला बना दिया
सद्भाव यात्रा सोमवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंची। यहां बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा आज अपराधियों का गढ़ बन चुका है। भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि हरियाणा को भाजपा ने अपराधियों, माफियाओं और गैंगस्टरों के हवाले कर दिया है। हर दिन 3 हत्याएं, 5 बलात्कार, 9 अपहरण और महिलाओं के खिलाफ 46 अपराध हो रहे हैं। प्रति एक लाख आबादी पर 740 अपराध दर्ज हैं। चार्जशीट दाखिल करने की दर केवल 56 प्रतिशत और दोष सिद्धि दर 13.6 प्रतिशत है। आधे से ज्यादा मामले झूठे साबित होते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा ने हरियाणा को अपराध की लैबोरेट्री बना दिया है जहां न गुंडों को डर है न माफियाओं को सजा।

 सदभावना यात्रा में पिता बृजेंद्र सिंह के साथ तिरंगा थाम कर चलते कुदरत। 

 सदभावना यात्रा में पिता बृजेंद्र सिंह के साथ तिरंगा थाम कर चलते कुदरत। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed